<p>हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस का एक नेता चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया है। सुनील उर्फ गट्टू नाम के युवक को पुलिस ने धर्मपुर से गिरफ्तार किया गया है। गट्टू के अलावा साथ में दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इनके पास से 17 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है।</p>
<p>सुनील उर्फ गट्टू युवा कांग्रेस का नेता है। इस बाबात समाचार फर्स्ट को सोलन एसपी मधुसूदन शर्मा ने जानकारी दी। उन्होंने घटना की पुष्टि कर दी है।</p>
<p>सुनील बतौर युवा कांग्रेस नेता शिमला क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। कई मंचों पर कांग्रेस के बड़े नेताओं के साथ उन्हें देखा गया है। लेकिन, चिट्टे के साथ गिरफ्तारी के बाद फिलहाल आरोपियों के तरफ से अभी तक कोई पक्ष सामने नहीं आया है। समाचार फर्स्ट मामले की पूरी हकीकत जानने के लिए लगातार पुलिस के संपर्क में है।</p>
धर्मशाला: राज्यसभा चुनाव में सत्तारूढ़ कांग्रेस को घुटने पर लाने में बागियों के सरगना की…
नगरोटा बगवां के विधायक आर एस बाली ने कांगड़ा चंबा लोकसभा के प्रत्याशी आनंद शर्मा…
हस्तपा 10 से 12 मई तक शिमला में 11वीं एमटीबी साइकिल रेस का अयोजन कर…
नगरोटा बगवां पहुंचे कांगड़ा-चंबा से लोकसभा उम्मीदवार आनंद शर्मा ने कहा भारत बहुभाषी ,बहु धर्मी…
मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि वर्ष 2019 में हुए लोकसभा…
साइक्लिंग अभियान के माध्यम से वोट का महत्व बताएंगे स्टेट इलेक्शन आइकॉन जसप्रीत पॉल मुख्य…