पॉलिटिक्स

यूथ कांग्रेस ने सरकार को घेरा, ‘विधानसभा की सुरक्षा नहीं हुई तो आम जनता की कैसे होगी?’

मृत्युंजय पुरी। हिमाचल प्रदेश कि दूसरी राजधानी धर्मशाला कि विधानसभा के बाहर लगे खालिस्तानी झंडा मामले पर भले ही पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हो। लेकिन सरकार और प्रशासन कि कार्यप्रणाली पर अभी भी सवाल उठ रहे हैं कि अगर सरकार विधानसभा कि सुरक्षा नहीं कर पाई तो आम जनता कि सुरक्षा कैसे होगी? ये सवाल यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पंकज कुमार पंकू ने उठाए हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार विधानसभा कि सुरक्षा के लिए आज तक वहां CCTV कैमरा नहीं लगवा सकी। अगर सरकार कैमरे लगाने में असमर्थ है तो वे हमें बताए, हम कैमरा लगवाने के लिए तैयार हैं।

पेपर लीक मामले पर बोला हमला

पेपर लिक मामले पर सरकार को घेरते हुए यूथ कांग्रेस ने कहा कि सरकार यूथ के साथ खिलवाड़ कर रही है। सरकार पहले तो नौकरी नहीं दे पा रही है जिससे बेरोजगारी बढ़ रही है वहीं दूसरी ओर जब नौकरी निकाली जा रही है तो उसमें पेपर लिक हो रहे हैं। सरकार मामले कि जांच CBI से करवाने में क्यों देरी कर रही है।

उन्होंने कहा कि कहीं सरकार को यह डर तो नहीं कि अगर CBI जांच हुई तो गुड़िया मामले कि तरह कि सरकार के चहेते बड़े अधिकारी भी पेपर लिक मामले मे अंदर ना हो जांए। यही वजह है कि सरकार पेपर लिक मामले पर अभी चुप्पी साधे हुए है। पेपर लिक मामले कि जांच अगर CBI को नहीं सौंपी गई तो यूथ कांग्रेस प्रदेश भर में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी।

Manish Koul

Recent Posts

कंगना अदाकारा, जय राम निर्देशक और फिल्म होगी फ्लॉपः सीएम

जिला चम्बा के पांगी में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांग्रेस पार्टी के…

44 mins ago

मण्डी के आकाश वर्धमान टेक्सटाइल में बने वाईस प्रेजिडेंट

जिले के सरकाघाट उपमंडल में बलद्वाड़ा के रहने वाले आकाश ठाकुर ने एक नया आकाश…

48 mins ago

भाजपा की ताकत उसका कार्यकर्ता है: सौदान

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत ज्वालामुखी विधानसभा की बैठा…

3 hours ago

पूर्व भाजपा विधायक किशोरीलाल कांग्रेस में शामिल

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक किशोरी लाल कांग्रेस में शामिल हो गए. शिमला स्थित…

7 hours ago

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने 27 जजों के तबादले के दिए आदेश

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने डिस्ट्रिक्ट जुड़िशियरी के 27 जजों के तबादला आदेश जारी किए है।…

7 hours ago

कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने कालीबाड़ी मंदिर में नवाया शीश

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व कांगड़ा चंबा लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने शिमला…

7 hours ago