भारतीय युवा कांग्रेस देश में “यंग इंडिया के बोल” कार्यक्रम चलाने जा रही है। इसकी शुरुआत प्रदेश में आज युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमित बाबा ने कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला से की। युवा कांग्रेस का कहना है कि वर्तमान परिदृश्य में देश में महंगाई, बेरोजगारी लगातार फैल रही है। ऐसे में देश के युवा को महत्वपूर्ण भूमिका अदा करनी होगी।
भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और हिमाचल युवा कांग्रेस के प्रभारी अमित बाबा ने बताया कि देश के वर्तमान हालात में युवाओं की भागीदारी बहुत महत्वपूर्ण है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम साधारण युवाओं को लोकतंत्र में भागीदारी सुनिश्चित करना है। इसके माध्यम से गूगल फॉर्म पर 18 से 35 साल के युवा अपने आप को रजिस्टर कर सकते हैं। यह युवा भाषण वाद-विवाद प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।
इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले युवाओं में से सर्वश्रेष्ठ वक्ता को युवा कांग्रेस में प्रवक्ता बनाया जाएगा। 14 नवंबर को दिल्ली में कार्यक्रम होगा जिसमें इनमें से युवा कांग्रेस का राष्ट्रीय प्रवक्ता भी नियुक्त किया जा सकता है।
नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…
धर्मशाला, 18 मई: रिर्टनिंग आफिसर कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि…
धर्मशाला, 18 मई: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में लोकसभा तथा विस उपचुनाव में…
मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित…
धर्मशाला, 18 मई: सहायत अभियंता विद्युत उपमंडल सिद्धपुर कर्मचंद भारती ने बताया कि 20 मई…
कांग्रेस सरकार के साथ चलेगी धर्मशाला की जनता, जग्गी को MLA बनवाकर बढ़ेगा विकास का…