आज चंद्रग्रहण है, इन बातों का रखें विशेष ख्याल

सोमवार रात को चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। यह चंद्रग्रहण पूर्ण नहीं बल्कि खंडग्रास होगा। रात 10 बजकर 25 मिनट पर चंद्रग्रहण की शुरुआत होगी और इस दौरान चंद्र-उदय होगा। देश के सभी हिस्सों में इस चंद्रग्रहण को देखा जा सकता है। यह ग्रहण लगभग 2 घंटे तक रहेगा और रात के 12 बजकर 48 मिनट पर खत्म हो जाएगा।

हर ग्रहण में एक दोषकाल होता है। दोषकाल वाले समय को 'सूतक' कहा जाता है। सूतक ग्रहण से कुछ घंटे पहले ही शुरू हो जाता है। ज्योतिषियों के मुताबिक चंद्रग्रहण में सूतक 9 घंटे पहले लग जाते हैं और सूर्यग्रहण में 12 घंटे पहले। इसका मतलब यह है कि ग्रहण के इस दोषकाल के शरू होते ही कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए।

इस चंद्रग्रहण का सूतक समय दोपहर 1 बजकर 52 मिनट पर शुरू हो रहा है। सूतक के समय भोजन आदि ग्रहण नहीं करना चाहिए और पानी का भी सेवन नहीं करना चाहिए। ग्रहण से पहले ही जिस पात्र में पीने का पानी रखते हों उसमें कुशा और तुलसी के कुछ पत्ते डाल दें। कुशा और तुलसी में ग्रहण के समय पर्यावरण में फैल रहे जीवाणुओं को संग्रहित करने की अद्भुत शक्ति होती है। ग्रहण के बाद पानी को बदल लेना चाहिए।

अनेक वैज्ञानिक शोधों से भी यह सिद्ध हो चुका है कि ग्रहण के समय मनुष्य की पाचन शक्ति बहुत कमजोर हो जाती है। लिहाजा यदि उनके पेट में दूषित भोजन या पानी चला जाएगा तो उनके बीमार होने की संभावना बढ़ जाती है।

चंद्र ग्रहण अथवा सूर्य ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को ग्रहण की छाया आदि से विशेष रूप से बचना चाहिए। क्योंकि ग्रहण की छाया का कुप्रभाव गर्भ में शिशु पर पड़ने का संशय रहता है। ग्रहण से पहले यदि गर्भवती महिला अपनी साड़ी के पल्लू को गेरू के रंग से रंग ले तो बच्चे पर कुप्रभाव नहीं पड़ता है। इसके अलावा ग्रहण के समय देवपूजा की भी मनाही है। इसी कारण अनेक मंदिरों के कपाट चंद्र या सूर्य ग्रहण के समय बंद कर दिए जाते हैं।

Samachar First

Recent Posts

नालागढ़ के आजाद विधायक का नया नाम ‘केएल बिके’: मुख्यमंत्री

नालागढ़ के आजाद विधायक का नया नाम 'केएल बिके': मुख्यमंत्री भाजपा को जनता की अदालत…

3 hours ago

21518 सैन्य जवानों को ई-ट्रांसमिशन से मिलेंगे पोस्टल बैलेट: DC

कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में 21518 सैन्य जवानों को ई-ट्रांसमिटिड पोस्टल बैलेट पेपर भेजे जाएंगे ताकि…

3 hours ago

दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना छोड़ें: CM

दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना…

3 hours ago

राज्यपाल ने किया कला प्रदर्शनी का शुभारम्भ

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने भारतीय कला परिषद् द्वारा शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में…

3 hours ago

लोकसभा, विस उपचुनाव की ईवीएम और वीवीपैट की हुई दूसरी रेंडजमाईजेशन

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र तथा धर्मशाला विस उपचुनाव के लिए ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की दूसरी…

4 hours ago

48919 आवेदनों में से अब तक 37362 प्रपत्र स्वीकृत: मनीष गर्ग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां जानकारी दी कि 85 वर्ष से अधिक…

4 hours ago