धर्म/अध्यात्म

महानवमी का शुभ दिन, जानें, पूजा की विधि और मां से लें मनचाहा वरदान

शारदीय नवरात्रि के आखिरी दिन महानवमी पर पूजा-हवन किया जाता है। महानवमी पर हवन करने से ही नवरात्रि में की गई मां दुर्गा की पूजा-आराधना का पूरा फल मिलता है। इस साल अश्विन महीने की नवरात्रि की नवमी 14 अक्‍टूबर 2021 को मनाई जाएगी।

इस दिन हवन-पूजन करने के अलावा कन्‍या पूजन भी किया जाता है। कन्‍याओं को भोजन कराके उन्‍हें भेंट दी जाती है। महानवमी के दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा होती है।

नवरात्रि की महानवमी तिथि 13 अक्टूबर को रात 08:07 मिनट से 14 अक्टूबर को शाम 06:52 मिनट तक रहेगी। इस दौरान पूजा के लिए शुभ मुहूर्त ब्रह्म मुहूर्त में सुबह 04:42 से 05:31 तक और अभिजित मुहूर्त सुबह 11:44 AM से 12:30 PM तक रहेगा। साथ ही इस बार 14 अक्टूबर को सुबह 9:36 बजे से पूरे दिन रवि योग भी रहेगा।

नवमी के दिन सुबह जल्‍दी नहाकर साफ कपड़े पहनें। मां सिद्धिदात्री के लिए प्रसाद तैयार करें. मां को भोग में नवरस युक्त भोजन और 9 प्रकार के फूल-फल चढ़ाने चाहिए। इसके बाद धूप-दीप जलाएं, मां की आरती करें। नवमी के दिन मां के बीज मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए। इससे भक्‍त की सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसके साथ ही पूरे विधि-विधान से हवन करना चाहिए।

आखिर में 2 से 10 साल की कन्‍याओं का पूजन करना चाहिए। उन्‍हें हलवा-पूरी का भोजन कराना चाहिए और भेंट देकर विदा करना चाहिए। यदि 9 कन्‍याएं ना बुला पाएं तो 2 कन्‍याओं का पूजन भी कर सकते हैं।

Samachar First

Recent Posts

दस साल से रेलवे लाइन का राग ही अलाप रहे अनुराग, मंजूरी तक नहीं दिला पाए : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…

28 mins ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में 1910 मतदान केंद्र होंगे स्थापित: डीसी

धर्मशाला, 18 मई: रिर्टनिंग आफिसर कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि…

30 mins ago

विवि के क्षेत्रीय केंद्र में निकाली मतदाता जागरूकता रैली

धर्मशाला, 18 मई: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में लोकसभा तथा विस उपचुनाव में…

32 mins ago

आगामी चुनावों में 5711969 मतदाता अपने मताधिकार का करेंगे प्रयोग: मनीष गर्ग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित…

34 mins ago

20 मई को टंग और बरवाला फीडर के अंतर्गत बिजली बंद

धर्मशाला, 18 मई: सहायत अभियंता विद्युत उपमंडल सिद्धपुर कर्मचंद भारती ने बताया कि 20 मई…

35 mins ago

ये जग्गी का नहीं, धर्मशाला की जनता का चुनाव, सरकार करेगी रुके हुए काम: बाली

कांग्रेस सरकार के साथ चलेगी धर्मशाला की जनता, जग्गी को MLA बनवाकर बढ़ेगा विकास का…

38 mins ago