धर्म/अध्यात्म

आने वाला है सावन का शुभ माह, माहादेव को एसे करें खुश

कहते हैं कि सावन के माह का कुंवारी लड़कियों को बेहद इंतज़ार होता है क्योंकि हिंदुस्तान में मान्यता है कि अगर लड़कियां सावन के महीने में सच्ची श्रद्धा से पूजा पाठ कर हर सोमवार को व्रत रखती है तो उन्हें मनचाहा वर मिलता है. अब आपको बताते हैं कि भगवान शिव को सावन का माह इतना प्रिय क्यों है? माता पार्वती ने सावन के महीने में भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी और उनसे विवाह किया। इसलिए भगवान शिव को सावन का महीना विशेष प्रिय है।

आपको बता दें कि इस साल सावन माह की शुरुआत 14 जुलाई से हो रही है, जो कि 12 अगस्त तक रहेगा। सावन का पहला सोमवार 18 जुलाई 2022 को पड़ेगा। सावन के समाप्त होने पर भाद्रपद माह की शुरुआत होती है। सावन का पहला सोमवार 18 जुलाई, दूसरा सोमवार 25 जुलाई, तीसरा सोमवार 01 अगस्त, चौथा सोमवार 08 अगस्त को पड़ेगा।

शास्त्रों में सावन के माह को बहुत ही पवित्र माना जाता है। शिवभक्तों को इस महीने का बेसब्री से इंतजार रहता है। सावन के महीने में भगवान शंकर की विधिवत पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस महीने जो व्यक्ति भगवान शिव की पूजा व सोमवार व्रत रखता है उसकी इस व्रत को रखने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

आइए जानते हैं सावन माह की पूजा अर्चना की विधि

सबसे पहले सूर्य निकने से पहले उठे और स्नान करने के बाद साफ वस्त्र धारण करें। इसके बाद सूर्य देव को जल चढायें और इसके बाद सभी देवी-देवताओ को गंगा जल से स्नान करवा कर घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें। इसके बाद मंदिर में जा कर शिवलिंग पर गंगा जल और दूध चढ़ाएं, भगवान शिव को पुष्प और बेल पत्र अर्पित करें। शिव चालीसा पढ़ कर भगवान शिव की आरती कर भोग लगाएं। इस बात का ध्यान रखें कि भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का भोग लगाया जाता है। भगवान शिव का अधिक से अधिक ध्यान करें।

Manish Koul

Recent Posts

राष्ट्रपति ने राज्यपाल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज  धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के…

8 hours ago

भारत के राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (6 मई, 2024) धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश…

8 hours ago

लाहौल स्पीति में नगदी फसलों की बिजाई का कार्य आरंभ

केलांग  6 मई: कृषि अधिकारी खंड स्तर पर किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उर्वरक , कृषि…

8 hours ago

बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा कि बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े…

8 hours ago

सभी क्षेत्रों में चाहे वह रेलवे, राजमार्ग, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा आदि हो पीएम मोदी के काम से परिवर्तन साफ दिखता है : राजीव

चंबा/धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

8 hours ago

भाजपा के लिए दुःख का कारण है सुक्खूः रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि भाजपा नेता हिमाचल प्रदेश में ऑपरेशन लोट्स…

12 hours ago