पॉलिटिक्स

भाजपा महाराष्ट्र की तरह हिमाचल में नहीं कर पाएगी खरीद फरोख्त: महेश्वर चौहान

चुनावी साल के चलते कांग्रेस और बीजेपी में जुबानी जंग तेज हो गई है. इसी कड़ी में अब प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष महेश्वर सिंह चौहान ने सीएम जयराम ठाकुर के बयानों पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऐसा पहली दफा नहीं हुआ है कि कोई सीएम बना हो और न ही पहली बार कोई विपक्ष का नेता बना है. सरकार गलतियां करती है तो ऐसे में विपक्ष का काम है कि उसपर नजर रखे. जनता ने कांग्रेस के 22 विधायकों को जीताकर विधानसभा में भेजा है और प्रजातंज में सैधांतिक अधिकार है इसको न तो भाजपा और न ही सीएम जयराम ठाकुर छीन सकते हैं.

उन्होंने कहा कि भाजपा की पृष्ठ भूमि खरीद फरोख्त की है. लेकिन हम भाजपा को बताना चाहते हैं कि ये महाराष्ट्र नहीं हिमाचल है. अगर महाराष्ट्र की तरह आप यहां भी खरीद फरोख्त की सोच रहें हैं तो वह यहां संभव नहीं है. यहां लोग वुद्धिजिवी हैं. यहां जो चुने हुए विधायक आए हैं वे भी समर्पित लोग हैं. इसलिए हिमाचल में महाराष्ट्र जैसी कोई घटना होने वाली नहीं है. लेकिन में इतना जरूर कहना चाहता हूं कि भाजपा नेता जिस शैली में बात करेंगे जबाव भी उन्हें उसी शैली में मिलेगा.

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों के बनाने पर भाजपा का कोई हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए. भाजपा को अपना संगठन देखना चाहिए. कांग्रेस में नई नियुक्तियों के होने से कांग्रेस संगठन मजबूत होगा. ऐसे में भाजपा के लोगों के पेट में क्यों दर्द हो रहा है.

Ashwani Kapoor

Recent Posts

राष्ट्रपति ने राज्यपाल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज  धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के…

9 hours ago

भारत के राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (6 मई, 2024) धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश…

9 hours ago

लाहौल स्पीति में नगदी फसलों की बिजाई का कार्य आरंभ

केलांग  6 मई: कृषि अधिकारी खंड स्तर पर किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उर्वरक , कृषि…

9 hours ago

बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा कि बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े…

9 hours ago

सभी क्षेत्रों में चाहे वह रेलवे, राजमार्ग, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा आदि हो पीएम मोदी के काम से परिवर्तन साफ दिखता है : राजीव

चंबा/धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

9 hours ago

भाजपा के लिए दुःख का कारण है सुक्खूः रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि भाजपा नेता हिमाचल प्रदेश में ऑपरेशन लोट्स…

13 hours ago