<p>विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी में सुबह की आरती और झंडा चढ़ाने की रस्म के साथ नवरात्रों का आगाज हुआ। प्रथम नवरात्रा के उपलक्ष्य पर आज माता शैलपुत्री की पूजा की जा रही है। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है और काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने नवरात्रा पूजन कर अपने घर परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना कर रहे हैं।</p>
<p>हालांकि नवरात्रों के उपलक्ष्य पर हिमाचल प्रदेश सरकार जिला प्रशासन और मंदिर न्यास के द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुविधा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। इसके अलावा मंदिर की सजावट का कार्य अभी इस बार बखूबी किया गया है। मंदिर को सजाने का कार्य करनाल के समाजसेवी संस्था के द्वारा किया गया है। फूलों से सजा मां का मंदिर श्रद्धालुओं के मनों को मोह लेता है। हालांकि नवरात्रों के दौरान शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा है।</p>
<p> लगभग 600 के करीब पुलिसकर्मी होमगार्ड जवान और एक्स सर्विसमैन फौजी तैनात किए गए हैं। ताकि, श्रद्धालुओं की सुरक्षा का ध्यान रखा जा सके। इसके अलावा सफाई का भी पुख्ता बंदोबस्त किया गया है। कुल मिलाकर माता जी के अश्विन नवरात्रों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुविधा के ध्यान में रखते हुए इस बार भी पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं।</p>
भरमौर (चंबा): चंबा जिले के भरमौर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर…
शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतवासी नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार…
कांगड़ा-चंबा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा की हिमाचल प्रदेश में मित्रों की…
लोकसभा चुनाव को लेकर हिमाचल में किसानो के विभिन्न संगठनों ने संयुक्त किसान मंच के…
हिमाचल प्रदेश में पिछले 16 महीने के कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उद्योगों का प्रदेश…
हिमाचल निर्माता व प्रथम मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार की 44वी पुण्यतिथि पर प्रदेश भर…