Follow Us:

श्री नैना देवी मंदिर में आरती और झंडा चढ़ाने की रस्म के साथ हुआ नवरात्रों का आगाज़

सुनील ठाकुर, बिलासपुर |

विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी में सुबह की आरती और झंडा चढ़ाने की रस्म के साथ नवरात्रों का आगाज हुआ।  प्रथम नवरात्रा के उपलक्ष्य पर आज माता शैलपुत्री की पूजा की जा रही है। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है और काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने नवरात्रा पूजन कर अपने घर परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना कर रहे हैं।

हालांकि नवरात्रों के उपलक्ष्य पर हिमाचल प्रदेश सरकार जिला प्रशासन और मंदिर न्यास के द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुविधा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। इसके अलावा मंदिर की सजावट का कार्य अभी इस बार बखूबी किया गया है। मंदिर को सजाने का कार्य करनाल के समाजसेवी संस्था के द्वारा किया गया है। फूलों से सजा मां का मंदिर श्रद्धालुओं के मनों को मोह लेता है। हालांकि नवरात्रों के दौरान शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा है।

 लगभग 600 के करीब पुलिसकर्मी होमगार्ड जवान और एक्स  सर्विसमैन फौजी तैनात किए गए हैं। ताकि, श्रद्धालुओं की सुरक्षा का ध्यान रखा जा सके। इसके अलावा सफाई का भी पुख्ता बंदोबस्त किया गया है। कुल मिलाकर माता जी के अश्विन नवरात्रों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुविधा के ध्यान में रखते हुए इस बार भी पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं।