श्री नैना देवी मंदिर में आरती और झंडा चढ़ाने की रस्म के साथ हुआ नवरात्रों का आगाज़

<p>विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी में सुबह की आरती और झंडा चढ़ाने की रस्म के साथ नवरात्रों का आगाज हुआ।&nbsp; प्रथम नवरात्रा के उपलक्ष्य पर आज माता शैलपुत्री की पूजा की जा रही है। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है और काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने नवरात्रा पूजन कर अपने घर परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना कर रहे हैं।</p>

<p>हालांकि नवरात्रों के उपलक्ष्य पर हिमाचल प्रदेश सरकार जिला प्रशासन और मंदिर न्यास के द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुविधा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। इसके अलावा मंदिर की सजावट का कार्य अभी इस बार बखूबी किया गया है। मंदिर को सजाने का कार्य करनाल के समाजसेवी संस्था के द्वारा किया गया है। फूलों से सजा मां का मंदिर श्रद्धालुओं के मनों को मोह लेता है। हालांकि नवरात्रों के दौरान शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा है।</p>

<p>&nbsp;लगभग 600 के करीब पुलिसकर्मी होमगार्ड जवान और एक्स&nbsp; सर्विसमैन फौजी तैनात किए गए हैं। ताकि, श्रद्धालुओं की सुरक्षा का ध्यान रखा जा सके। इसके अलावा सफाई का भी पुख्ता बंदोबस्त किया गया है। कुल मिलाकर माता जी के अश्विन नवरात्रों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुविधा के ध्यान में रखते हुए इस बार भी पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

लाहौल स्पीति के नीलदा पीक के लिए 7 सदस्यीय पर्वतारोहित रवाना

स्पीति के  6303 मीटर की ऊंचाई  चाउ चाउ कांग नीलदा पीक के लिए 7 सदस्यीय…

10 seconds ago

4 जून को इंडी गठबंधन काकुनबा होगा धराशायी: बिंदल

4 जून को इंडी गठबंधन काकुनबा होगा धराशायी: बिंदल इंडी गठनबंदन का वैचारिक दिवालियेपन के…

2 hours ago

केलांग में सामान्य पर्यवेक्षक विनीत नंदनवर ने चुनाव प्रबंधों का लिया जायजा

केलांग में सामान्य पर्यवेक्षक विनीत नंदनवर ने चुनाव प्रबंधों का लिया जायजा पारदर्शी, निष्पक्ष और…

3 hours ago

मूमता में मतदाताओं को किया जागरूक

नगरोटा उपमंडल के मूमता पंचायत में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने लोक संगीत…

4 hours ago

डेंगू दिवस पर सराह की झुग्गी झोपड़ी बस्ती में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

राष्ट्रीय डेंगू दिवस मुख्यचिकित्सा अधिकारी कांगड़ा स्थित धर्मशाला के सौजन्य और टोंगलेंन चेरिटेबल ट्रस्ट के…

4 hours ago

मतदान कर्मी कर्तव्य निष्ठा से करें कार्य

मंडी संसदीय  निर्वाचन क्षेत्र के व्यय पर्यवेक्षक  आईएएस अधिकारी सुरेश नंदवर की अध्यक्षता में तहत…

4 hours ago