सबके संकट हरते हैं संकटमोचन हनुमान, संकटमोचन मंदिर में लोगों की है गहरी आस्था

<p>देव भूमि हिमाचल के मंदिर पहाड़ी प्रदेश को अलग पहचान दिलाते है। चप्पे-चप्पे पर स्थित मंदिर यहां के भोले भाले लोगों की आस्था को दर्शाते नज़र आते हैं। शिमला का प्रसिद्ध संकट मोचन मंदिर भी इसी आस्था का प्रतीक है। ये मंदिर कालका – शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर समुद्र तल से ऊपर 1975 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह मंदिर भगवान हनुमान को समर्पित है जिसे संकट मोचन के नाम से जाना जाता है।&nbsp; इस मन्दिर से शहर व हिमालय की पर्वतमाला विहंगम दृश्यों&nbsp; मनमोहन नज़र आता है।</p>

<p>बाबा नीब करोरी जी महाराज&rsquo; ने सन् 1950 में इस जगह पर आए&nbsp;&nbsp; और यहाँ के शांतिमय माहौल से मंत्रमुग्ध हो गए। सन् 1966 में बाबा जी ने इस मंदिर की आधारशिला रखी, बाद में जिला शिमला प्रशासन द्वारा इसका विस्तार किया गया। मंदिर के परिसर को विभाजित किया गया है जहां भगवान शिव, भगवान राम सीता और भगवान गणेश की मूर्तियाँ अलग-अलग परिसरों में प्रतिस्थापित की गईं हैं।</p>

<p>मुख्य द्वार से बाईं तरफ गणेश मूर्ति व मंदिर&nbsp; दक्षिण भारतीय वास्तुकला शैली पर बनाया गया है। जबकि दाईं तरफ भगवान शिव का शिवलिंग है। मुख्य द्वार के सामने ही नव ग्रह मंदिर भी स्थापित किया गया है। यहां का प्रसाद &lsquo;लंगर&rsquo; भी कहलाता है जो पूरे साल हर रविवार को भक्तों में बांटा जाता है। यह मंदिर विवाह सहित विभिन्न अनुष्ठानों के आयोजन की भी सुविधा प्रदान करता है। भक्त बड़ी आस्था के साथ इस मंदिर में आते है और मनचाही मुरादें पाते है।</p>

Samachar First

Recent Posts

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

17 mins ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

21 mins ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

24 mins ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

29 mins ago

डीसी ने मुल्थान में प्रभावित क्षेत्र का लिया जायजा, प्रबंधन को दिए निर्देश

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने शनिवार को मुल्थान में पन बिजली परियोजना से प्रभावित क्षेत्र का…

37 mins ago

दस साल से रेलवे लाइन का राग ही अलाप रहे अनुराग, मंजूरी तक नहीं दिला पाए : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…

16 hours ago