प्रदेश भर में शिवरात्रि की धूम, हर-हर महादेव से गूंजे शिवालय

आज पूरे देश सहित प्रदेश भर में भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का पर्व महाशिवरात्रि पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ धूमधाम से मनाया जा रहा है। शिवरात्रि के पर्व पर सुबह से ही मंदिरों में शिव भक्तों का जन सैलाब उमड रहा है। हर हर महादेव, बम बम भोले के नारों से मंदिर गूंज रहे हैं। अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए भक्त मंदिर पहुंच रहे हैं शिवलिंग पर जलाभिषेक कर शिव की अनुकंपना पाने की कामना कर रहे हैं।

ऐसी मान्यता है जो भक्त श्रद्धा से शिवरात्रि के दिन ज्योर्तिलिंग पर जलाभिषेक करते हैं उनकी भोलेनाथ मनोकामना को पूरी कर देते हैं। भक्तों का कहना है कि भगवान भोलेनाथ बहुत ही सरल स्वभाव के हैं और वह भक्त की मनोकामना को पूरी कर रहे हैं।

इसलिए मनाई जाती है महाशिवरात्रि

शिवरात्रि को मनाने की पीछे कई कथाएं प्रचलित हैं। बताया जाता है कि आज के दिन मध्यरात्रि को नीलकंठ, त्रिनेत्रधारी भगवान शिव ने हिमालय पुत्री देवी पार्वती के साथ विवाह रचाया था, तब से शिवभक्त इस दिन को शिवरात्रि के रुप में मनाते चले रहे हैं।

वहीं कहा जाता है एक बार पार्वती ने शिव से पूछा था कि हे देव आपकी कृपा पाने का श्रेष्ठ उपाय क्या है? व्रत पूजा पाठ क्या है? जिससे मृत्युलोक के वासी सहज से रुप से प्राप्त कर सकते हैं तो भगवान शिव ने शिवरात्रि का उल्लेख किया था। उन्होंने कहा था जो भक्त श्रद्धा के साथ शिवरात्रि को मेरी पूजा करेंगे उनकी मनोकामना पूरी हो जाएगी।

यही कारण की है कि शिव भक्त अपनी श्रद्धा के अनुसार मंदिरों में सुबह से पूजा पाठ कर रहे हैं। शिवरात्रि को भक्त शिवलिंग पर बेल पत्र, बेर, धातूरा, भांग पुष्प आदि को चढ़ाते हैं।

Samachar First

Recent Posts

प्राकृतिक आपदा प्रबन्धन पर पांच दिवसीय कार्यशाला आरम्भ

हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) द्वारा राज्य, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण संस्थान के…

39 mins ago

एसीएस तथा एडीजीपी ने जिला प्रशासन के साथ की बैठक

धर्मशाला: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के धर्मशाला प्रवास को लेकर सुरक्षा तथा अन्य तैयारियों की समीक्षा…

41 mins ago

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शुरू किया पत्रक वितरण अभियान

प्रदेश में लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए भारतीय जनता युवा…

48 mins ago

चुनाव आयोग का कांग्रेस के साथ सौतेला व्यवहार: जगत सिंह नेगी

हिमाचल प्रदेश के बागवानी एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने चुनाव आयोग पर कांग्रेस…

53 mins ago

पंडित संतराम की विरासत को सुधीर ने कलंकित किया : कांग्रेस

धर्मशाला से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजयइंद्र कर्ण और पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने कहा…

3 hours ago

कांग्रेस 3 सीटों पर अपने प्रत्याशियों को एनाउंस करने के लिए दुविधा में

हिमाचल में 6 सीटों पर उपचुनाव के लिए बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर…

4 hours ago