वन विभाग की टीम पर फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार

<p>नाहन के पावंटा साहिब में पिछले दिनों अवैध कटान के मामले में अब जल्द ही वन माफियाओं के राज खुलने की उम्मीद है। रामपुरघाट के जंगल से खैर की लकड़ी की तस्करी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसी आरोपी ने वन विभाग की टीम पर फायर भी किया था। पुलिस टीम ने वन तस्कर जमील निवासी पल्होड़ी को हरियाणा के खिजराबाद से धर दबोचा है।</p>

<p>गौरतलब है कि पावंटा साहिब के रामपुरघाट में बीते सप्ताह रात को वन तस्करों ने एक साथ खैर के 26 पेड़ काट डाले थे। जब वन विभाग की टीम ने छापेमारी कर तस्करों को पकड़ने की कोशिश की, तो वन माफियाओं ने विभाग की टीम पर बंदूक से फायर कर मौके से फरार हो गए थे, लेकिन विभाग की टीम ने एक ट्रक को पकड़ लिया था।</p>

<p>उसके बाद वन विभाग ने वन माफियाओं के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर एक टीम गठित की। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर हरियाणा के खिजराबाद में छापेमारी कर एक शातिर को धर दबोचा।</p>

<p>वहीं, पावंटा साहिब के थाना प्रभारी अशोक चौहान ने बताया कि अवैध खैर कटान के मामले में एक शातिर को&nbsp; गिरफ्तार किया है और इससे पूछताछ की जा रही है।</p>

Samachar First

Recent Posts

OPS को लेकर कर्मचारियों को गुमराह कर रही भाजपा: जगत सिंह नेगी

OPS को लेकर कर्मचारियों को गुमराह कर रही भाजपा, हिमाचल में भी OPS बंद होने…

2 hours ago

कांग्रेसियों के वादे भाजपा ने किए पूरे: मीनाक्षी लेखी

कांग्रेसियों के वादे भाजपा ने किया पूरे, 2014 से पहले संसद-विधानसभा में पारित होते थे…

3 hours ago

हिमाचल सरकार के मंत्री अनिरुद्ध सिंह का दावा, देश में 250 के पार भी नहीं जा रही भाजपा

हिमाचल सरकार के मंत्री अनिरुद्ध सिंह का दावा, देश में 250 के पार भी नहीं…

4 hours ago

निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल

निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल पूर्व विधायक रतन सिंह के पोते हरप्रीत…

7 hours ago

धर्मशाला में मैच से 6 घंटे पहले भारी मालवाहक वाहनों के लिए बंद होगी एंट्री

धर्मशाला में मैच से 6 घंटे पहले भारी मालवाहक वाहनों के लिए बंद होगी एंट्री…

7 hours ago

भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया: मुख्यमंत्री

भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सब जानते…

7 hours ago