इस कुंड में नहाने से पूरी होती है संतान प्राप्ति की मुराद

<p>कांगड़ा के गुप्त गंगा के पास अच्छर कुंड लोगों की आस्था का केंद्र है। माना जाता है कि इस अच्छर कुंड में ब्रह्मामुहूर्त में परिया स्नान करती हैं। गुप्त गंगा से होकर निकलने वाला पानी अच्छर कुंड में झरने के रूप में गिरता है। लोग अपनी मुराद पूरी करने के लिए इसी झरने में स्नान करते हैं। जिन लोगों को चरम रोग होता है और प्रेत साय से ग्रस्त होते हैं, ज्यादातर वे लोग यहा पर स्नान कर लाभ पाते हैं। इस&nbsp; झरने में नहाने&nbsp; से सभी मुरादें पूरी होती हैं। लोग यहां पर दूर-दूर से दर्शन करने आते हैं।</p>

<p>जिनकी कोई संतान नहीं है और जो पुत्र के चाहवान हैं, वे भी यहां पर नहाते हैं। जिनकी मुराद पूरी हो जाती है वे लोग यहां पर आकर अपनी आस्था मुताबिक प्रसाद चढ़ाते हैं। मंदिर के पुजारी संदीप शर्मा, अशोक शर्मा व गोल्डी शर्मा ने बताया कि यह मंदिर परियों और नरसिंह का है। इसे अक्षरा कुंड भी कहा जाता है। जिन लोगों की परिया होती हैं, वे नई फसल यहा चढ़ाते हैं। यहां पर भैरो बाबा व हनुमान के मंदिर के साथ ही पीर बाबा शामदार लखदाता का भी मंदिर है।</p>

<p>ये है मान्यता</p>

<p>मान्यता है कि राजा पुरी को स्वर्ग लोग प्राप्त हुआ था, लेकिन उनकी कोई संतान नहीं थी। इस पर भगवान इंद्र ने उन्हें अक्षरा कुंड में स्नान करने को कहा था और धरती पर भेज दिया था। राजा पुरु ने अक्षरा कुंड में स्नान किया था और उसके बाद उन्हें चार पुत्रों की प्राप्ति हुई थी। उन्होंने बताया कि इस दुर्लभ झरने में अकबर भी स्नान कर चुके हैं। यह स्थल हिंदू मुस्लिम एकता का भी प्रतीक है। यहा पर दोनों धर्मो के लोग आते हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

ए. शैनामोल मंडी की नई मंडलायुक्त, संदीप कदम को शिमला की जिम्मेदारी

पांच आईएएस अधिकारियों के तबादला और नियुक्ति आदेश क्लिक करें और पढें पूरी सूची Shimla:…

2 hours ago

HP Board परीक्षाओं में 50% प्रश्न होंगे योग्यता आधारित, जानें नई व्यवस्था

  धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं के पैटर्न में बड़े बदलाव की तैयारी…

3 hours ago

Mandi: पति को कुंए में डूबा देख पत्‍नी ने भी लगाई छलांग, दोनों की दर्दनाक मौत

मंडी के रखोह के कलोह गांव की घटना मृतक वार्ड पंच और पत्‍नी थी आशा…

4 hours ago

तीन आईपीएस और दो एचपीएस के तबादले, जानें किसे मिली कौन सी पोस्टिंग

  Shimla: सरकार ने तीन आईपीएस और 2 एचपीएस के तबादला और नियुक्ति आदेश जारी…

4 hours ago

खनौरी बॉर्डर पर किसान ने फंदा लगाकर आत्महत्या की

  Sangrur: खनौरी बॉर्डर पर किसान ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मरने वाले…

4 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद में ओवैसी की एआईएमआईएम पार्टी की एंट्री, हाईकोर्ट में पीआईएल की तैयारी

सवाल नगर निगम ने खुद 7000 अवैध निर्माण चिन्हित किया था। क्या सब पर बुलडोजर…

7 hours ago