सबकी आशा पूरी करती है ‘मां आशापुरी’, टीले पर मौजूद है आशापूरी माता मंदिर की अनोखी महिमा

देवभूमि हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के तहसील पालमपुर में पहाड़ी की चोटी पर माता आशा पूरी का मंदिर स्थित है।  पंचरुखी के निकट चंगर की वादियों में पवित्र टीले पर स्थित शक्तिपीठ मां आशापुरी जो सभी भक्तों की मनोकामनाओं को पूरा करती है। अपनी बेजोड़ वास्तुशिल्प के लिए चर्चित इस मंदिर की अपनी गाथा है। इस मंदिर की देखरेख पुरातत्त्व विभाग करता है।  इस सिद्धपीठ का उल्लेख  देवी भागवत पुराण में मिलता है।  माना जाता है कि  आशापुरी मंदिर भी पांडवों द्वारा बनाए गए अज्ञातवास  वनवास”  के दौरान बनाया गया मंदिर है।

कहा जाता है कि द्वापर युग में पांडव अपने अज्ञात वास के दौरान मां आशापुरी से चार किलोमीटर की दूरी पर मल्ली की गुफाओं में भी कुछ दिन रहे थे। जब कर्ण पांडवों के अज्ञात वास को भंग करने मल्ली की गुफाओं में पहुंचा तो वहां उसे पांडव तो नहीं मिले, लेकिन उसे आशापुरी माता के दर्शन हुए और उसने आशापुरी की पिंडी को ढूंढ निकाला और वहां भव्य मंदिर का निर्माण करवाया जो वर्तमान में आशापुरी के नाम से प्रसिद्ध है।

आशापुरी मंदिर से दो किलोमीटर की दूरी पर माता वैष्णो पिंडी रूपों प्रकट हुई है। एक दूध बेचने वाले को मां ने सपने में दर्शन दिए। सुबह जब उसने सपने में दिखी गुफा का एक पत्थर हटाया तो वहां आगे का रास्ता खुद बना हुआ था।  जब वह उस रास्ते से अंदर गया तो वहां पर माता वैष्णो की तीन पिंडिया और पत्थर के बने हुए अन्य देवी-देवता मिले। यही से थोड़ी दूर पर गुफा में बाबा भेड़ू नाथ के दर्शन होते हैं जहां पर लोग अपने पशु की रक्षा के लिए बाबा से मन्नतें मांगते हैं।

पालमपुर से माता अशापुरी तक की दूरी 25 किलोमीटर है पालमपुर से आशापुरी तक यह 2-3 घंटे का समय लगेगा। बस सेवाएं हैं या आप पालमपुर से एक टैक्सी भी कर सकते हैं रास्ते में आप देख सकते हैं कि आशापुरी हरी पहाड़ियों, छोटी नदियों, छोटे झरनों आदि के आसपास हैं, जो आपको  मन की शांति और अविश्वसनीय यात्रा अनुभव देता है।

लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की काफी संभावनाएं हैं। प्राकृतिक सौंदर्य एवम खूबसूरत वादियों में बने इस मन्दिर को सही ढंग से विकसित किया जाए तो विश्वभर में इस शक्तिपीठ की एक अलग पहचान बन सकती है।

Samachar First

Recent Posts

आंध्रप्रदेश जा रहा 15 लाख का सेब लदा ट्रक बीच रास्ते से गायब

शिमला: हिमाचल प्रदेश से लगभग ₹15 लाख मूल्य के सेब लेकर आंध्र प्रदेश जा रहा…

6 mins ago

एडीएम कांगड़ा डॉ. हरीश गज्जू CM के अतिरिक्त सचिव, विशाल शर्मा SDM हरोली

शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने रविवार को अवकाश के बावजूद प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पांच…

28 mins ago

आज का राशिफल: जानें किस राशि के लिए सोमवार शुभ रहेगा

आज का राशिफल 30 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

45 mins ago

स्मृतियों का ‘एहसास’: प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की जयंती पर हरोली में विशेष कार्यक्रम, RS बाली ने भी अर्पित किए श्रद्धासुमन

Haroli:  डिप्‍टी CM मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी, स्वर्गीय डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री की जयंती के…

15 hours ago

1500 मीटर अंडर 17 दौड़ में तन्मय शर्मा और रितिका ने जीतीं स्वर्ण पदक

Hamirpur: डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर में डीएवी स्टेट लेवल टूर्नामेंट के तहत लड़के और…

16 hours ago

ढलियारा कॉलेज में स्वच्छता पखवाड़ा, एक दिवसीय कैंप आयोजित

Dehra: राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में स्वच्छता पखवाड़े के तहत एन.एस.एस. स्वयं सेवियों द्वारा महाविद्यालय…

16 hours ago