कुल्लू में अनोखी देव परंपरा, माता फुंगणी के सम्मान में युवाओं ने लगाई रोंगटे खड़े करने वाली दौड़

<p>हिमाचल के जिला कुल्लू के देवी-देवताओं की अनोखी देव परंपराओं का निर्वहन आज भी किया जा रहा है। यहां माता फुंगणी के सम्मान में लोहड़ी आच्छरी में युवाओं के बीच रोंगटे खड़े कर देने वाली दौड़ लगी।</p>

<p>यह दैवीय शक्ति का असर है कि कंटीली झाड़ियां और पहाड़ी के बीच सांस को थमा देने वाली उतराई में युवक ऐसे उतर रहे थे, जैसे सीढ़ियों से नीचे आ रहे हों। अपनी जान की परवाह न करते हुए करीब चार दर्जन युवा पहाड़ी से माता फुंगणी के स्थान तक पहुंचने के लिए ऐसे कूदे मानो जैसे आग लग गई हो।</p>

<div class=”ckeditor-html5-video” style=”text-align:center”>
<video controls=”controls” src=”/media/gallery/files/WhatsApp%20Video%202019-09-07%20at%201_10_31%20PM.mp4″>&nbsp;</video>
</div>

<p>सारी कोठी के तहत आने वाली सरली से लेकर ब्यासर तक सैकड़ों श्रद्धालु माता फुंगणी के दरबार लोहड़ी आच्छरी में बुधवार को पहुंचे थे। एक जगह पर फुंगणी की पूजा-अर्चना हुई। माता फुंगणी से करीब एक किलोमीटर नीचे माता का स्थान जिसे स्थानीय भाषा में ओड़ी कहा जाता है, इसके चारों ओर कांटे लगाए जाते हैं। मान्यता है कि जो सबसे पहले माता के स्थान तक पहुंचता है तो उसकी मनोकामना भी पूरी हो जाती है।</p>

Samachar First

Recent Posts

झूठ व डर के सहारे सत्ता पाना चाह रहे जयराम : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को फिर आईना दिखाया…

7 hours ago

मतदान केंद्रों में दिव्यांगों के लिए रैंप की होगी सुविधा: डीसी 

धर्मशाला, 01 मई:. जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बुधवार को कांगड़ा विस क्षेत्र…

7 hours ago

यूनिर्वसल कार्टन लागू करने का निर्णय सराहनीय : कांग्रेस

7वें राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष नंद लाल तथा मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा ने…

7 hours ago

देश ने तय कर लिया है कि आएंगे तो मोदी ही : जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारत के इतिहास में यह पहली…

7 hours ago

फोर्टिस कांगड़ा में मरीज उठा रहे हिमकेयर सेवाओं का निःशुल्क लाभ

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में हिमकेयर में अब हर सुविधा उपलब्ध है, जिसका लाभ हर वर्ग…

7 hours ago

मंडी संसदीय क्षेत्र को लेकर विक्रमादित्य सिंह ने गिनाई प्राथमिकताएं

मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने बीजेपी और मंडी भाजपा कंगना रनौत…

7 hours ago