Categories: खेल

वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, चोटिल हुआ ये स्टार खिलाड़ी

विश्व कप टीम की घोषणा से एक हफ्ते पहले टीम इंडिया की मुसीबत बढ़ाने वाली एक खबर सामने आई है। टीम इंडिया के उप कप्तान और स्टार सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को मंगलवार को प्रैक्टिस सेशन के दौरान पैर में चोट लग गई। चोट लगने के बाद रोहित दाएं पैर को पकड़कर बाहर जाते दिखे। समय रहते रोहित फिट नहीं हुए तो उनकी चोट से टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है। वह भारतीय टीम और मुंबई इंडियंस दोनों का एक अभिन्न अंग हैं।

वानखेड़े स्टेडियम में प्रैक्टिस सेशन के दौरान कुछ कदम चलने के बाद अचानक आए मांसपेशियों में खिंचाव के कारण रोहित जमीन पर लेट गए और दर्द के कारण सिर पकड़ लिया। तभी मुंबई इंडियंस के फिजियो नितिन पटेल, जिन्होंने पिछले दिनों भारतीय टीम के फिजियो के रूप में भी काम किया है, चोटिल रोहित शर्मा के पास पहुंचे।

राहत की बात यह रही कि प्रारंभिक इलाज मिलने के बाद उन्हें अपने पैरों पर चलकर ड्रेसिंग रूम में जाते देखा गया। बता दें कि बुधवार को आईपीएल के एक मैच में मुंबई इंडियंस का मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब के साथ होगा। हालांकि, अभी रोहित शर्मा के चोट की गंभीरता पर आधिकारिक अपडेट आना बाकी है। इसके बाद ही यह साफ हो पाएगा कि वो पंजाब के खिलाफ खेल पाएंगे या नहीं।

आईपीएल के मौजूदा सीजन में रोहित समेत टीम इंडिया और मुंबई इंडियंस के दो खिलाड़ियों को चोट लग चुकी है। रोहित से पहले आईपीएल के दौरान ही भारतीय गेंदबाजी की धार माने जाने वाले जसप्रीत बुमराह को को भी चोट लगी थी। जिसके बाद विश्व कप में उनके खेलने को लेकर सवाल उठने लगे थे।

टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर लगातार खेल का दबाव और विश्व कप से पहले आराम नहीं दिया जाना, लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। बता दें कि विश्व कप की शुरुआत 30 मई को इंग्लैंड में होगी। ऐसे में पहले बुमराह फिर रोहित के चोट की खबर टीम इंडिया और क्रिकेट प्रेमियों के लिए दुखदायी जरूर है।

Samachar First

Recent Posts

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी, आईजएमसी में हुआ उपचार

Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी है। मंगलवार रात को उपचार करवाने…

39 mins ago

पालमपुर कृषि विवि की 112 हेक्टेयर भूमि को पर्यटन विभाग के नाम पर हस्तांतरित करने पर हाईकोर्ट की रोक

शिमला: चौधरी सरवण कुमार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर की 112 हेक्टेयर लैंड को पर्यटन विभाग…

1 hour ago

उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी फरार

UNA: जिला कारागार बनगढ़ से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी…

3 hours ago

लापता लेडीज ऑस्कर के लिए नामांकित

Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…

4 hours ago

हिमाचल में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर 1100 में मिलेंगे साइकल-हल

Hamirpur:  प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…

5 hours ago

संजौली कॉलेज में SFI कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का- मुक्की

Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…

5 hours ago