खेल

बल्लेबाजों को गुगली के ईशारे पर नचाने वाले शेन वॉर्न नहीं रहे, 52 साल की उम्र में निधन

ऑस्ट्रेलिया के महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न का निधन हो गया है। वह 52 साल के थे। ऑस्ट्रेलियाई समाचार चैनल फॉक्स स्पोर्ट की रिपोर्ट के मुताबिक शेन वॉर्न थाईलैंड में थे और वहां उनका अचानक संदिग्ध अवस्था में निधन हो गया। फॉक्स स्पोर्ट ने शेन वॉर्न की मैनेजमेंट एजेंसी के हवाले से एक बयान में बताया कि वॉर्न थाईलैंड के एक विला में थे, जहां वह शनिवार सुबह (ऑस्ट्रेलियाई समयानुसार) बेहोशी की अवस्था में पाए गए, लेकिन मेडिकल टीम की पूरी कोशिशों के बाद भी उन्हें होश में नहीं लाया जा सका।

माना जा रहा है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के दो दिग्गजों का एक ही दिन में निधन से पूरा क्रिकेट जगत सकते में हैं। शेन वॉर्न नेन 1992 में भारत के खिलाफ ही अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी और पहले टेस्ट में सिर्फ 2 विकेट ले सके थे, लेकिन इसके बाद उन्हें रोकना मुश्किल हो गया और हर बल्लेबाज उनकी फिरकी के इशारे पर नाचता रहा।

अपने करीब 16 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर में वॉर्न सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में रहे। उन्होंने 145 टेस्ट के अपने करियर में 708 विकेट लिए और सिर्फ श्रीलंकाई दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन (800 विकेट) के बाद दूसरे सबसे सफल गेंदबाज थे। उन्होंने 194 वनडे मैचों में 293 विकेट भी लिए थे। वह 1999 विश्व कप फाइनल के मैन ऑफ द मैच रहे थे और टीम को खिताब जिताया था।

Samachar First

Recent Posts

नहीं थम रहा हिमाचल-पंजाब के बीच टैक्सी विवाद, मंत्री अनिरुद्ध सिंह से मिले टैक्सी ऑपरेटर

हिमाचल और पंजाब के बीच टैक्सी ऑपरेटरों का विवाद बढ़ गया है। पंजाब के पर्यटकों के…

14 hours ago

सरकार गिराने के षड्यंत्र पर बेनकाब हुई बीजेपी: मुकेश अग्निहोत्री

सरकार गिराने के षड्यंत्र पर बेनकाब हुई बीजेपी, भाजपा के नेता कब मांगेंगे जनता से…

14 hours ago

हिमाचल में कमजोर पड़ा मानूसन, ऑरेंज अलर्ट के बाद भी नही बरस रहे बादल

हिमाचल प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। लेकिन मानसून के शुरू होते ही…

14 hours ago

सेब की मंडियों में दस्तक, अर्ली वैरायटी रेड जून ओर टाइडमैन सेब पंहुचा मंडी

शिमला की मंडियों में सेब ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। अर्ली वैरायटी का…

14 hours ago

रोहड़ू व नेरवा में जल्द बिकेंगे जाइका के हिम ट्रेडिशन प्रोडक्ट्स

नेरवा।  जाइका वानिकी परियोजना के तहत वन मंडल रोहड़ू के रोहड़ू और चौपाल वन मंडल…

21 hours ago

डायरिया नियंत्रण अभियान: घर-घर तक पहुंचेगी ओआरएस व जिंक की गोलियां

कांगड़ा जिला में 31 अगस्त तक डायरिया नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा इसमें जिला कांगड़ा के…

21 hours ago