खेल

अविनाश साबले ने तोड़ा 30 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड, 13:25.65 मिनट में पूरी की रेस

डेस्क। राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक अविनाश साबले ने अब 5000 मीटर दौड़ में अपना लोहा मनवा लिया है। उन्होंने 5000 मीटर स्टीपलचेज दौड़ में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने 13:25.65 मिनट में रेस पूरी कर बहादुर प्रसाद का 30 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है। बहादुर ने साल 1992 में यह रिकॉर्ड बनाया था। इससे पहले वे कई दफा 3000 मीटर स्टीपलचेज़ में अपना लोहा मनवा चुके हैं।

ये रिकॉर्ड उन्होंने अमेरिका के कैलीफोर्निया में आयोजित रेस में बनाया है जहां वे 12वें नंबर पर रहे, लेकिन इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम किया। नार्वे के जैकब ने 13 मिटन दो सेकेंड में यह दौड़ पूरी कर प्रतियोगिता अपने नाम की। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।

तोड़ा 30 साल पुराना रिकॉर्ड

महाराष्ट्र के बीड जिले के रहने वाले अविनाश सेना के जवान हैं। 27 साल के इस एथलीट ने बहादुर प्रसाद का राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने 1992 में बर्मिंघम में आयोजित प्रतियोगिता में 13:29.70 मिनट में दौड़ पूरी की थी। 15 जुलाई से अमेरिका में होने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिए वो पहले ही क्वालीफाई कर चुके हैं।

अविनाश के नाम ये रिकॉर्ड

3000 मीटर स्टीपलचेज सबसे कम समय में पूरी करने का रिकॉर्ड अविनाश साबले के ही नाम है। उन्होंने कई बार अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है। टोक्यो ओलंपिक में अविनाश साबले ने 8:18.12 समय के साथ राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था, लेकिन फाइनल में जगह नहीं बना पाए थे। लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर तीन हजार मीटर स्टीपल चेज का रिकॉर्ड इससे पहले भी उनके ही नाम था। साबले ने मार्च 2021 में फेडरेशन कप में 8: 20. 20 मिनट में दौड़ पूरी कर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था।

Manish Koul

Recent Posts

दस साल से रेलवे लाइन का राग ही अलाप रहे अनुराग, मंजूरी तक नहीं दिला पाए : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…

1 hour ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में 1910 मतदान केंद्र होंगे स्थापित: डीसी

धर्मशाला, 18 मई: रिर्टनिंग आफिसर कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि…

1 hour ago

विवि के क्षेत्रीय केंद्र में निकाली मतदाता जागरूकता रैली

धर्मशाला, 18 मई: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में लोकसभा तथा विस उपचुनाव में…

2 hours ago

आगामी चुनावों में 5711969 मतदाता अपने मताधिकार का करेंगे प्रयोग: मनीष गर्ग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित…

2 hours ago

20 मई को टंग और बरवाला फीडर के अंतर्गत बिजली बंद

धर्मशाला, 18 मई: सहायत अभियंता विद्युत उपमंडल सिद्धपुर कर्मचंद भारती ने बताया कि 20 मई…

2 hours ago

ये जग्गी का नहीं, धर्मशाला की जनता का चुनाव, सरकार करेगी रुके हुए काम: बाली

कांग्रेस सरकार के साथ चलेगी धर्मशाला की जनता, जग्गी को MLA बनवाकर बढ़ेगा विकास का…

2 hours ago