खेल

हिमाचल को खेल हब में विकसित करने के लिए पठानिया ने अनुराग से की चर्चा

नुरपूर: खेल मंत्री राकेश पठानिया ने हिमाचल को खेलों का केंद्र बनाने के लिए विशेष ध्यान देने का आश्वासन दिया है। उन्होंने ये बात केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर की ओर से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के खेल मंत्रियों के साथ आयोजित वर्चुअल बैठक में कही।

खेल मंत्री ने हिमाचल को विंटर खेलों के हब के रूप में विकसित करने की मुहिम के बारे में भी जानकारी दी। खिलाड़ियों की विंटर ओलंपिक में भागीदारी बढ़ाने के लिए धर्मशाला, मनाली और शिमला में ऑल वेदर आइस स्केटिंग रिंक का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने आगे बताया कि इसके अंतर्गत दो परियोजनाओं की मंजूरी मिल चुकी है।

पठानिया ने कहा कि “खेलो इंडिया” कार्यक्रम के तहत प्रदेश सरकार की ओर से 22 परियोजनाएं मंजूरी के लिए केंद्र सरकार को भेजी गई हैं, जिनमें से अभी तक सिर्फ़ चार ही परियोजनाओं को स्वीकृति मिली है। कांगड़ा ज़िला में प्रस्तावित हाई एल्टीट्यूड ट्रेनिंग सेन्टर की भी जानकारी दी गई। इस सेंटर के लिए केंद्र सरकार की मदद की ज़रूरत है। प्रदेश में साहसिक खेल गतिविधियों को बढ़ाने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पठानिया ने कहा प्रदेश में खेलों के प्रति रुचि और खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार ने ओलंपिक और पैरालंपिक के पदक विजेताओं के लिए एक करोड रुपये की प्रोत्साहन राशि दी है।

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह बैठक आगामी ओलिंपिक खेलों में भाग लेने वाले खिलाडियों और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि आगामी ओलिंपिक में भाग लेने के लिए “वन स्टेट, वन स्पोर्ट” योजना पर कार्य को प्राथमिकता दी जाएगी जिससे खिलाड़ी अधिक से अधिक मेडल जीत सकें। उन्होंने कहा कि इस कार्य को अमलीजामा पहनाने में केंद्र के साथ-साथ राज्यों की भी विशेष भूमिका रहेगी।

Samachar First

Recent Posts

पुराने साथियों की घर वापसी से कांग्रेस संगठन हो रहा मजबूत

शिमला जिला के कुमारसैन वार्ड के जिला परिषद सदस्य उज्वल मेहता आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय…

8 hours ago

“भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही”

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस घोषणा पत्र को लेकर जहां भाजपा बार-बार हिंदुत्व विरोधी और बहुसंख्यक…

8 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज शिमला पहुंचने पर स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज शिमला पहुंचने पर मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव…

8 hours ago

बागवान भोपाल ने तकनीक के इस्तेमाल से किसानी को बनाया मुनाफे का सौदा

वर्तमान में किसनी और बागवानी में भी आधुनिकीकरण का प्रभाव देखने को मिल रहा है.…

8 hours ago

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी -गद्दी नेता कपूर बीते…

10 hours ago

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध: बिंदल

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध, कांग्रेस नेता कर रहे…

11 hours ago