Categories: खेल

गणतंत्र दिवस पर जीत का तोहफा, भारत ने न्यूजीलैंड को 90 रनों से हराया

<p>गणतंत्र दिवस पर टीम इंडीया ने भारत को जीत का तोहफा देते हुए माउंट माउनगानुई में खेले गए दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को 90 रन से हरा दिया। टीम इंडिया से मिले 325 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 40.2 ओवर में 234 रन पर ऑल आउट हो गई। न्यूजीलैंड की तरफ से डग ब्रेसवेल ने सर्वाधिक 57 रन बनाए। भारत के लिए कुलदीप यादव ने चार विकेट हासिल किए। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया पांच वनडे की सीरीज में 2-0 से आगे हो गई।</p>

<p>&nbsp;इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 50 ओवर में 4 विकेट पर 324 रन बनाए। रोहित ने करियर का 38वां और धवन ने 27वां अर्धशतक लगाया। धवन 66 और रोहित 87 रन बनाकर आउट हुए। महेंद्र सिंह धोनी ने नाबाद 48, अंबाती रायडू ने 47 और कप्तान विराट कोहली ने 43 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए ट्रेंट बोल्ट और लॉकी फर्गुसन ने 2-2 विकेट लिए।</p>

Samachar First

Recent Posts

इंदौरा, नुरपुर, फतेहपुर में ट्रेनी ऑपरेटर के 200 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार

धर्मशाला, 25 जून: टेकनोसिम ट्रेनिंग सर्विसेज, गुड़गांव हरियाणा  द्वारा मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के लिए…

17 hours ago

वन अधिकार अधिनियम को लेकर केलांग में आयोजित हुई एक दिवसीय कार्यशाला

केलांग 25 जून: जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के केलांग मुख्यालय में एकदिवसीय वन अधिकार अधिनियम…

17 hours ago

आपातकाल के 50 वर्ष, विरोध में भाजपा ने शिमला में निकाला मौन जुलूस

प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 25 जून 1975 को आपातकाल की घोषणा की थी। यह आपातकाल…

18 hours ago

सीएम सुक्खू के हाथ की कठपुतली बन गए विधानसभा अध्यक्ष: जयराम

शिमला: आपातकाल की 50वीं बरसी पर भाजपा ने प्रदेश भर में कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन…

18 hours ago

विधायकों को खरीद कर राज्यसभा सदस्य बने महाजन, घोटालों की होगी जांच: अनिरुद्ध सिंह

हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू करने के राज्यसभा सदस्य हर्ष महाजन के बयान पर…

18 hours ago

उपचुनाव के मद्देनजर 10 जुलाई को राजपत्रित अवकाश घोषित किया

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के तीन विधानसभा क्षेत्रों देहरा, हमीरपुर…

1 day ago