खेल

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 113 रन से रौंदा

भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका के सेंचुरियन के किले को फतह कर लिया है। विराट कोहली की टीम ने प्रोटियास को 113 से मात देकर 3 मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त ले ली है

पहले मैच के अंतिम दिन दक्षिण अफ्रीका की पारी की सारी जिम्मेदारी डिन एल्गर के ऊपर थी, लेकिन जसप्रीत बुमराह ने उन्हें खेल शुरू होने के कुछ समय बाद ही पॉवेलियन भे दिया। एल्गर ने 77 रन की पारी खेली। इसके बाद क्विंटन डी कॉक और तेमबा बाबूमा ने पारी को संभालने की कोशिश की। लेकिन मोहम्मद सिराज ने उन्हें 21 रन के स्कोर पर चलता किया। इसके बाद आश्विन और मोहम्मद शमी ने 2-2 विकेट झटक कर भारत को जीत दिला दी।

इससे पहले भारत ने पहली पारी में के.एल. राहुल के 123 रन की मदद से 327 रन बनाए थे। दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 197 रन पर सिमट गई थी। शमी ने इसमें 5 विकेट लिए थे। भारत की तीसरी पारी में 174 रन पर तो सिमट गई पर पहली पारी की बढ़त के आधार पर दक्षिण अफ्रिका को 304 रन के लक्ष्य का पीछा करना था। अब अगला टेस्ट मैच जनवरी 3 से डरबन में होगा।

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…

9 hours ago

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…

9 hours ago

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

16 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

16 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

16 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

16 hours ago