खेल

चेन्नई और पंजाब का 27वां मुकाबला आज, हार की हैट्रिक को टालना चेन्नई के लिए चुनौती

IPL 2022 में रविवार को एक ही मुकाबला खेला जाएगा। मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स की टीमें आमने-सामने होंगी। CSK शुरुआती दोनों मुकाबले हार चुकी है जबकि पंजाब के खाते में एक जीत और एक हार है।

चेन्नई के नए- नवेले कप्तान रवींद्र जडेजा टॉस के मामले में काफी अनलकी रहे हैं। अब तक दोनों ही मुकाबलों में सिक्के की उछाल उनके खिलाफ गई है। पहले खेलते हुए उनकी टीम ने 131 और 210 रन बनाए। दोनों ही बार सामने वाली टीम ने टारगेट को आसानी से चेज कर लिया। दूसरी ओर पंजाब ने RCB के खिलाफ टॉस जीता और 206 का टारगेट पूरा कर दिखाया। वहीं, KKR के सामने टॉस हारते ही टीम में भगदड़ मच गई। सभी बल्लेबाज तू चल, मैं आया की तर्ज पर पवेलियन की ओर दौड़ पड़े।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, IPL में CSK और PBKS की टीमें 26 बार टकरा चुकी हैं। इसमें 16 बार चेन्नई तो वहीं, 10 बार बाजी पंजाब के हाथों लगी है। पंजाब के खिलाफ चेन्नई ने एक पारी में सबसे ज्यादा 240 तो वहीं सबसे कम 107 का स्कोर बनाया है। पंजाब का CSK के खिलाफ बिगेस्ट टोटल 231 और लोएस्ट स्कोर 92 है।

Manish Koul

Recent Posts

6 अक्टूबर 2024 का राशिफल: जानें, आपके दिन का हाल

  मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आर्थिक दृष्टिकोण से आज…

8 mins ago

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

18 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

18 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

19 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

20 hours ago