खेल

पहली बार लाहौल में शुरू हुई राष्ट्रीय महिला आइस हॉकी चैंपियनशिप, ये टीमें ले रही भाग

हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति जिले में हो रही 9वीं राष्ट्रीय महिला आइस हॉकी चैंपियनशिप 2022 का रविवार को आगाज़ हो गया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने काजा पहुंचकर चैंपियनशिप की शुरूआत की। राष्ट्रीय महिला आइस हाकी चैंपियनशिप 2022 में हिस्सा लेने वाली टीमों में हिमाचल प्रदेश, तेलगांना, चंडीगढ़, दिल्ली, आईटीबीपी लद्दाख और लद्दाख की टीमें शामिल हैं।

इस बार लाहौल स्पीति के काजा में पहली बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए जा रहे हैं। इसमें डांस ऑन आइस हॉकी, काजा स्‍कूल की छात्राओं द्वारा लोक नृत्य प्रस्‍तुत किया गया। इस दौरान एक आइस हॉकी मैच पुरुष और महिला टीमों के बीच भी खेला जाएगा। आर्मी बैंड की ओर से विशेष प्रस्तुति दी गई।

एडीएम मोहन दत्‍त शर्मा ने बताया कि 25 दिसंबर 2021 से शुरू हुआ नेशनल आइस हॉकी डिव्लेपमेंट कैंप का समापन 15 जनवरी को हुआ है। इस कैंप में कुल 80 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है। स्पीति जैसे क्षेत्र में आईस हॉकी की राष्ट्रीय प्रतियोगिता होना भविष्य के लिए काफी कारगर साबित होगा। प्रदेश सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार खेलों को स्पीति में बढ़ाया जा रहा है।

वहीं, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि चीन सीमा पर तैनात भारतीय सेना को और सशक्त बनाने के लिए सीमा सड़क संगठन 260 किलोमीटर लंबे ग्रांफू काजा समदो मार्ग को 840 करोड़ से डबललेन बनाने जा रहा है। इसके लिए केंद्र सरकार से धन स्वीकृत हो गया है और बीआरओ ने टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

Samachar First

Recent Posts

राष्ट्रपति ने राज्यपाल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज  धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के…

4 hours ago

भारत के राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (6 मई, 2024) धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश…

4 hours ago

लाहौल स्पीति में नगदी फसलों की बिजाई का कार्य आरंभ

केलांग  6 मई: कृषि अधिकारी खंड स्तर पर किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उर्वरक , कृषि…

4 hours ago

बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा कि बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े…

4 hours ago

सभी क्षेत्रों में चाहे वह रेलवे, राजमार्ग, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा आदि हो पीएम मोदी के काम से परिवर्तन साफ दिखता है : राजीव

चंबा/धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

5 hours ago

भाजपा के लिए दुःख का कारण है सुक्खूः रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि भाजपा नेता हिमाचल प्रदेश में ऑपरेशन लोट्स…

8 hours ago