Categories: खेल

नीरज ने भाला फेंक प्रतियोगिता में रचा इतिहास, एशियन गेम्स में भारत का 8वां गोल्ड मेडल

<p>20 साल के नीरज चोपड़ा ने जकार्ता में खेले जा रहे एशियाई खेलों में इतिहास रच दिया है। नीरज चोपड़ा ने भारत को 8वां गोल्ड मेडल दिलाया। 9वें दिन चोपड़ा ने 88.06&nbsp; मीटर भाला फेंक कर इतिहास रच दिया। एशियाई खेलों के इस प्रतियोगिता में पहले भारत को कभी भी स्वर्ण पदक हासिल नहीं हुआ था। आखिरी बार 1982 दिल्ली एशियाई खेलों में भारत के गुरतेज सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था। गौरतलब है कि नीरज चोपड़ा ने गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में भी गोल्ड मेडल जीता था। तब उन्होंने 86.47 मीटर भाला फेंका था।</p>

<p>पहली बार में नीरज चोपड़ा ने 83.46 मीटर दूर भाला फेंका। दूसरी बार में वो फाउल कर गए। तीसरी कोशिश में उन्होंने 88.06 मीटर दूर भाला फेंका। चौथी कोशिश में 83.25 मीटर, पांचवीं में 86.63 मीटर और उनका छठा प्रयास फाउल गया। रजत पदक जीतने वाले चीन के किझेन लियू 82.22 मीटर की थ्रो फेंक कर दूसरे स्थान पर, तो वहीं पाकिस्तान के नदीम अरशद ने 80.75 की सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंक कांस्य पदक हासिल किया।</p>

<p>18वें एशियाई खेलों में अब तक भारत के पदकों की कुल संख्या 41 है। 8 गोल्ड, 13 सिल्वर और 20 ब्रॉन्ज के साथ पदक तालिका में भारत 9वें स्थान पर है।</p>

Samachar First

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक नारायण सिंह स्वामी के निधन पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक नारायण सिंह स्वामी…

28 mins ago

लाहौल स्पीति के नीलदा पीक के लिए 7 सदस्यीय पर्वतारोहित रवाना

स्पीति के  6303 मीटर की ऊंचाई  चाउ चाउ कांग नीलदा पीक के लिए 7 सदस्यीय…

3 hours ago

4 जून को इंडी गठबंधन काकुनबा होगा धराशायी: बिंदल

4 जून को इंडी गठबंधन काकुनबा होगा धराशायी: बिंदल इंडी गठनबंदन का वैचारिक दिवालियेपन के…

5 hours ago

केलांग में सामान्य पर्यवेक्षक विनीत नंदनवर ने चुनाव प्रबंधों का लिया जायजा

केलांग में सामान्य पर्यवेक्षक विनीत नंदनवर ने चुनाव प्रबंधों का लिया जायजा पारदर्शी, निष्पक्ष और…

6 hours ago

मूमता में मतदाताओं को किया जागरूक

नगरोटा उपमंडल के मूमता पंचायत में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने लोक संगीत…

7 hours ago

डेंगू दिवस पर सराह की झुग्गी झोपड़ी बस्ती में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

राष्ट्रीय डेंगू दिवस मुख्यचिकित्सा अधिकारी कांगड़ा स्थित धर्मशाला के सौजन्य और टोंगलेंन चेरिटेबल ट्रस्ट के…

7 hours ago