सारा अली खान और कार्तिक आर्यन के अफेयर की खबरें अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। अक्सर कार्तिक और सारा एक साथ स्पॉट किए जाते हैं। दोनों इन दिनों शिमला में फिल्म 'लव आज कल' के सीक्वल की शूटिंग कर रहे हैं। हाल ही में दोनों को एक साथ मुंह छिपाकर घूमते हुए देखा गया।

सारा ने लाल दुपट्टे से अपना चेहरा ढका था और कार्तिक ने ब्लैक बंदाना से। दोनों की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है। इस तस्वीर में सारा साधारण सा पीले रंग का सूट पहने हुए हैं। वहीं कार्तिक ट्राउजर और टी-शर्ट पहने हुए हैं।

हालांकि चेहरा ढकने के बाद भी सारा और कार्तिक के फैंस ने उन्हें पहचान लिया। कार्तिक और सारा ने अपने फैंस को निराश नहीं किया और उनके साथ बहुत सी फोटोज क्लिक करवाई। दोनों का अंदाज काफी कूल और मस्तीभरा था। इससे पहले ईद के मौके पर भी कार्तिक और सारा अपना चेहरा ढककर मुंबई स्थित माहिम की दरगाह पहुंचे थे। इसकी तस्वीर कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर भी की थी।

कार्तिक और सारा पहली बार इम्तियाज अली की फिल्म लव आज कल के सीक्वल में एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। कार्तिक इस फिल्म के बाद 'मैं मेरी पत्नी और वो' फिल्म करेंगे। इस फिल्म में उनके साथ अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर होंगी। वहीं सारा की झोली में 'कुली नंबर 1' फिल्म है।

टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…
वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…
Shimla: रोहडू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…
Shimla:हिमाचल और हिमाचलियत के हित सर्वश्रेष्ठ, सर्वत्र हिमाचल का संपूर्ण विकास। समय के साथ हर…
Manali: मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत ने मनाली की यात्रा के दौरान अपने गृहनगर और लोगों…
New Delhi:लोकलसर्किल्स ने रविवार को एक सर्वेक्षण निष्कर्ष निकाला है। जिसमें दावा किया गया…