रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ को बैन करने की मांग, BJP विधायक ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र

अभिनेता सलमान खान की मेजबानी वाला रिएलिटी शो 'बिग बॉस 13' की मुसीबतें बढ़ती दिखाई दे रही हैं। गाजियाबाद के लोनी विधानसभा से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिखकर इसे बंद करने की मांग की है। बीजेपी विधायक ने अपने पत्र में कहा है कि 'बिग बॉस 13' में अश्लीलता और फूहड़ता का खुले आम घिनौना प्रदर्शन किया जा रहा है। इस शो को घरेलू माहौल में देखना मुश्किल है और हमारे देश के पुराने पारंपरिक सामजिक और सांस्कृतिक मूल्यों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

बता दें कि इससे पहले गाजियाबाद में ब्राह्मण महासभा ने शो के होस्ट सलमान खान पर अश्लीलता का आरोप लगाते हुए उनका पुतला भी फूंका था। ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारी आदित्य का कहना है कि जिस तरह से बिग बॉस सीरियल में अश्लीलता दिखाई जा रही है, उसकी वजह से समाज दूषित हो रहा है। इस शो की वजह से छोटे-छोटे बच्चों पर बुरा असर पड़ रहा है। बच्चे अपना ध्यान पढ़ाई पर भी नहीं दे पा रहे हैं।

ब्राह्मण महासभा के लोगों ने शो को बंद कराने के लिए डीएम को भी ज्ञापन सौंपा। ब्राह्मण महासभा का आरोप है कि इस बार बिग बॉस के नए सीजन में जो बेड पार्टनर दिए गए हैं वो पूरी तरह से भारतीय संस्कृति के विपरीत हैं। इस शो के निर्माता हिंदुस्तान की संस्कृति को विकृत कर देना चाहते हैं।

ये है वजह

दरअसल, इस बार सलमान खान ने कंटेस्टेंट के घर में एंट्री करने से पहले ही ये तय कर दिया था कि उनका BFF (बेड फ्रेंड फॉरएवर) कौन होगा। BFF वाले कॉन्सेप्ट के तहत इस बार एक बेड पर दो लोग साथ में सोएंगे। वहीं, शुरुआत से ही 'बिग बॉस 13' में एक लड़का और एक लड़की साथ में बेड शेयर कर रहे हैं। लोग इसी फॉर्मेट का विरोध कर रहे हैं।

Samachar First

Recent Posts

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

10 mins ago

मस्जिद विवाद के बीच विक्रमादित्य की वक्फ बोर्ड में सुधार की नस‍ीहत

Shimla:हिमाचल और हिमाचलियत के हित सर्वश्रेष्ठ, सर्वत्र हिमाचल का संपूर्ण विकास। समय के साथ हर…

34 mins ago

कंगना का मंडी प्रेम: ‘यह मेरा घर है, यहां काम करूंगी

Manali: मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत ने  मनाली की यात्रा के दौरान अपने गृहनगर और लोगों…

58 mins ago

Survey: लेनदेन शुल्क लगा तो UPIका इस्तेमाल बंद कर देगे 75% उपयोगकर्ता

New Delhi:लोकलसर्किल्स ने रविवार को एक सर्वेक्षण निष्कर्ष निकाला है। जिसमें दावा किया गया…

5 hours ago

शिमला का चिट्टा किंगपिन महात्‍मा पुलिस शिकंजे में, संपत्ति होगी जब्त

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला में चिट्टा तस्‍करों का नेक्‍सस चला रहे किंगपिन…

5 hours ago

मोदी-बाइडेन वार्ता में उभरे सामरिक संबंध, कई प्रमुख मुद्दों पर मंथन

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Modi America visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन…

8 hours ago