<p>'बाहुबली' के डायरेक्टर एस.एस राजामौली अपनी नई फिल्म के साथ फिर से एक धमाका करने को तैयार हैं। राजामौली अपनी अगली फिल्म 'आरआरआर' बनाने जा रहे हैं। फिल्म का नाम थोड़ा अजीब लग रहा है लेकिन इसे बाद में बदला जा सकता है। इस फिल्म में रामचरण तेजा और एनटीआर जूनियर लीड रोल में हैं। हीरोइन अभी तक नहीं चुनी गई है।</p>
<p>फिल्म के लिए आलिया भट्ट को एप्रोच किया गया है। इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर करण जौहर हैं। करण जौहर एक तरह से आलिया के गॉडफादर हैं। इसलिए करण का कहना आलिया टाल नहीं पाएंगी। यही कारण है कि वे राजामौली की फिल्म में नजर आ सकती हैं। राजामौली ने आलिया भट्ट से करण जौहर के जरिये संपर्क किया है।</p>
<p>आलिया भट्ट इस समय बॉलीवुड की लोकप्रिय हीरोइनों में से एक हैं। वे अपनी कई फिल्मों के जरिये दिखा चुकी हैं कि वे एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं। युवा हीरो के साथ उनकी जोड़ी जमती भी है। शायद इसी कारण बाहुबली जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाने वाले निर्देशक एसएस राजामौली अपनी अगली फिल्म में आलिया भट्ट को लेना चाहते हैं।</p>
<p>सूत्रों के अनुसार आलिया के पास डेट्स की समस्या हो सकती है वरना उनके पास इस फिल्म को ठुकराने का और कोई कारण नहीं होगा और वह भी राजामौली के साथ काम करने का अवसर छोड़ना नहीं चाहेंगी। फिल्म में दूसरी हीरोइन के रूप में किआरा आडवाणी को एप्रोच किया गया है।</p>
सवाल नगर निगम ने खुद 7000 अवैध निर्माण चिन्हित किया था। क्या सब पर बुलडोजर…
New Delhi: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक…
Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए…
Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए बयान…
Shimla: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश राजीव शकधर ने आज हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश…
मौसम की बेरुखी के चलते विदेशी पायलटों ने नहीं दी दस्तक रोजाना मात्र 40…