ट्रेंड्स

चामुंडा नर्सिंग संस्थान की छात्राओं को बताए थैरेपी के महत्व

चामुंडा इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस एवं नर्सिंग कॉल्लेज मौहल के 40 छात्राओं नें साम्फिया फाउंडेशन के आश बाल विकास केंद्र का दौरा किया।  इस दौरान छात्राओं ने थैरेपी सेवाओं की बारीकियों को जाना |

बीजू हिमदल (कार्यक्रम प्रबंधक) नें छात्राओं को केंद्र में दी जाने बाली जाने बाली सेवाओं के बारे में जानकारी दी तथा सभी थैरेपी सेवाओं के बारे में भी अवगत कराया जिसमें फिजियोथेरेपी, ऑक्यूपेशनल थैरेपी, एवं स्पेशल एजुकेशन शामिल हैं.

उन्होंने छात्राओं को साम्फिया फाउंडेशन द्वारा दिव्यांग बच्चों के विकास के लिए चलाए जा रहे थैरेपी ऑन व्हील्स एवं समावेशी कार्यक्रम की भी जानकारी दी | साथ ही उन्होंने चामुंडा कॉल्लेज के प्रबंधन एवं स्टाफ़ सदस्यों का केंद्र को इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए चिन्हित करने के लिए आभार जताया |

पवना,उप प्रधानाचार्य,चामुंडा इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस एवं नर्सिंग कॉल्लेज नें जानकारी देते हुए बताया कि नर्सिंग छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत आश केंद्र में लाया गया था जहाँ छात्राओं नें दिव्यान्गता के क्षेत्र में दी जाने बाली सेवाओं को बारीकी से जाना उन्होंने कहा कि आगे भी कॉल्लेज कि छात्राओं को इस केंद्र में निरंतर लाया जाएगा ताकि दिव्यान्गता के विषय में भी छात्राओं का ज्ञान बढे़।

Kritika

Recent Posts

नहीं थम रहा हिमाचल-पंजाब के बीच टैक्सी विवाद, मंत्री अनिरुद्ध सिंह से मिले टैक्सी ऑपरेटर

हिमाचल और पंजाब के बीच टैक्सी ऑपरेटरों का विवाद बढ़ गया है। पंजाब के पर्यटकों के…

14 hours ago

सरकार गिराने के षड्यंत्र पर बेनकाब हुई बीजेपी: मुकेश अग्निहोत्री

सरकार गिराने के षड्यंत्र पर बेनकाब हुई बीजेपी, भाजपा के नेता कब मांगेंगे जनता से…

14 hours ago

हिमाचल में कमजोर पड़ा मानूसन, ऑरेंज अलर्ट के बाद भी नही बरस रहे बादल

हिमाचल प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। लेकिन मानसून के शुरू होते ही…

14 hours ago

सेब की मंडियों में दस्तक, अर्ली वैरायटी रेड जून ओर टाइडमैन सेब पंहुचा मंडी

शिमला की मंडियों में सेब ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। अर्ली वैरायटी का…

14 hours ago

रोहड़ू व नेरवा में जल्द बिकेंगे जाइका के हिम ट्रेडिशन प्रोडक्ट्स

नेरवा।  जाइका वानिकी परियोजना के तहत वन मंडल रोहड़ू के रोहड़ू और चौपाल वन मंडल…

21 hours ago

डायरिया नियंत्रण अभियान: घर-घर तक पहुंचेगी ओआरएस व जिंक की गोलियां

कांगड़ा जिला में 31 अगस्त तक डायरिया नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा इसमें जिला कांगड़ा के…

21 hours ago