<p>बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस ज़रीन ख़ान इनदिनों अपनी फ़िल्म की शूटिंग के लिए हिमाचल में हैं। एक के बाद एक वे फिल्म के अलग-अलग सीन्स़ के लिए मनाली, धर्मशाला सहित कई जगहों पर पहुंच रही हैं। धौलाधार की गोद में बसे श़हर धर्मशाला में उन्होंने कोतवाली बाज़ार स्थित एक जगह पर दृश्य फिलमाए।</p>
<p>मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, देर रात तक भी इस फिल्म के सीन्स़ सड़कों और बाकी जगहों पर फिल्माए जा रहे हैं। इसमें आगामी एक सप्ताह तक धर्मशाला साहित आसपास की खूबसूरत वादियों में फिल्म के अन्य दृश्य भी फिल्माए जाएंगे। वे यहां 'हम भी अकेले, तुम भी अकेले' फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंची, जिसमें एकांत जगह की दिखाया गया है। उनके साथ अभिनेता अंशुमन झा भी पहुंचे हैं।</p>
<p>उनके साथ पहुंची यूनिट के सदस्य ने बताया कि इस फिल्म का निर्देशन हरीश व्यास कर रहे हैं। हरीश ने गत वर्ष अंग्रेजी में कहते हैं फिल्म बनाई थी। फिल्म के बारे में बताया जा रहा है कि जरीन मेरठ की लड़की है, और अंशुमान चंडीगढ़ का है। दोनों की मुलाकात दिल्ली में होती है। जहां से दोनों लाइफ चेंजिंग रोड ट्रिप पर निकल जाते हैं।</p>
Kinnaur truck accident: किन्नौर ज़िले के निगुलसरी के पास एक सड़क दुर्घटना में एक ईंटों…
Sanjauli Mosque Demolition Controversy: राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद की तीन अवैध…
CM Sukhu Announcement: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को आईजीएमसी ट्रॉमा सैंटर के लोकार्पण…
शाहपुर का जिला स्तरीय दशहरा मेले का शुभारंभ भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ।…
CM Sukhwinder Singh Sukhu: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इंदिरा गांधी मेडिकल…
Vikramaditya Singh Camp Office Mandi : मंडी की सांसद कंगना रनौत द्वारा मंडी में…