ट्रेंड्स

यहां किराये पर मिलती है गर्लफ्रेंड, जेब ढीली करके माननी होंगी मामूली शर्तें

अगर आप सिंगल हैं या कोई लड़की भाव नहीं दे रही, तो परेशान न हों क्योंकि अब गर्लफ्रेंड किराए पर भी मिल रही है। बस इसके लिए आपको अपनी जेब जरा सी ढीली करनी होगी और कुछ शर्ते माननी होंगी। जेब ढीली करके आपको चीन जाना पड़ेगा और यहां वेबसाइट के जरिये आपको अप्लाई कर गर्लफ्रैंड मिलेगी।

जानकारी के मुताबिक, रेंट पर गर्लफ्रेंड हायर करने के लिए लड़कों को 1,999 युआन यानी करीब 22,816 रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं। फिर वो भाड़े की गर्लफ्रेंड को अपने परिवार से मिला सकते हैं। उसके साथ डेट पर जा सकते हैं। उसके साथ चैट कर सकते हैं।

शॉपिंग सेंटर में भी है ऑफर

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिणी चीन के शहर हुआन में एक शॉपिंग सेंटर ने 15 लड़कियों को किराए पर उपलब्ध कराया है। वाइटैलिटी सिटी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के एंट्रेंस पर आपको कई लड़कियां खड़ी मिल जाएंगी। इनमें से आप जिसे चाहे चुन सकते हैं और बदले में उसके लिए सिर्फ 13.75 रुपए (11p – फिलिपीनो पीसो) चुकाने होंगे। महज 13.75 रुपए में यहां लोग अपनी मनपसंद लड़की के साथ 20 मिनट बिताने को मिलेंगे। इस दौरान वे उसके साथ शॉपिंग कर सकते हैं, लंच या डिनर कर सकते हैं। शर्त यह है कि आप लड़की को जरा भी टच नहीं करेंगे।

इस शॉपिंग सेंटर का कहना है कि यह अगला सबसे बड़ा शॉपिंग ट्रेंड बनेगा। वहां युवाओं में इसके लिए खासा क्रेज देखने को मिल रहा है। शॉपिंग सेंटर की यह स्कीम कुछ वैसी ही है, जिसमें हाइकु के फ्रैंडशिप कमर्शल प्लाजा ने मात्र 13.75 रुपयों में एक घंटे के लिए छह बॉयफ्रेंड किराए पर उपलब्ध कराए थे।

Samachar First

Recent Posts

लापरवाह एनएचएआइ की ग्रामीणों ने दिखाया आइना, किराए पर ली मशीनरी से किया मरम्मत कार्य

  Padhar/Mandi: मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग की खस्ताहाल स्थिति पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) द्वारा…

6 hours ago

प्रवासी मजदूर की गला घोट कर हत्या, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

  हमीरपुर: पुलिस थाना भोरंज की जाहू पुलिस चौकी के अंतर्गत 26 सितंबर की रात…

6 hours ago

बस से बाइक टकराने से हुई दुर्घटना में युवक की मौत

  विप्लव सकलानी मंडी। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर सुंदरनगर के तरोट में शुक्रवार को एक…

6 hours ago

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी गुल्लक टीम ने सीएम से मिलने का समय मांगा, पॉकेट मनी का गुल्लक सौंपेंगे

  शिमला: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की…

6 hours ago

चुनावी थकान मिटाने कसौली पहुंचे उमर अब्दुल्ला

  कसौली: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा…

6 hours ago

खनन पर तीन तरह के शुल्‍क, निर्माण सामग्री होगी महंगी

ऑनलाइन शुल्क, ईवी शुल्क और मिल्क सेस लगाए गए रेत और बजरी की कीमतों में…

6 hours ago