ट्रेंड्स

हर दिन देश-दुनिया में खाए जाते हैं ‘मैगी’ के 120 करोड़ पैकेट

देश दुनिया में आज ‘मैगी’ अलग पहचान रखती है। अगर किसी को हल्की भूख लगी हो और जल्दी में किसी को कुछ न सूझे… तो मैगी एक ऐसा साधन है जिसे सिर्फ मसाला डाल कर कुछ ही मिनटों में तैयार किया जा सकता है। यहां तक इसका टेस्ट भी ऐसा रहता है जिससे लोग निराश नहीं होते। बदलते वक्त के साथ आज के दौर में मैगी हर घर के किचन में पहुंच चुकी है। और तो और मासिक राशन के साथ-साथ मैगी भी एक जरूरी विकल्प नज़र आने लगा है।

लेकिन इसी बीच क्या आप जानते हैं कि आज के दौर में मैगी की क्या ख़पत है। मीडिया रिपोर्ट का दावा है कि हर दिन देश दुनिया में रोजाना करीब 120 करोड़ मैगी के पैकेट खाए जाते हैं। जितना वक्त आप इस ख़बर को पढ़ने में लगा रहे हैं उतने वक़्त में करीब 2 हजार पैकेट खुल चुके होते हैं। अकेले भारत देश में भी मैगी की ख़पत लाखों करोड़ों की आंकी जाती है।

कैसे शुरू हुई थी मैगी…

स्विट्जरलैंड में रहने वाले जूलियस मैगी ने साल 1872 में अपने नाम पर कंपनी का नाम Maggi रखा था। जानकार बताते हैं कि स्विट्जरलैंड में वह इंडस्ट्रियल क्रांति का दौर था। उस वक्त महिलाओं को लंबे समय तक फैक्ट्रियों में काम करने के बाद घर जाकर कम समय में खाना बनाना होता था। ऐसे मुश्किल समय में स्विस पब्लिक वेलफेयर सोसायटी ने जूलियस मैगी की मदद ली थी,और इस तरह मैगी का जन्म मजबूरी में हुआ। इस दौरान जूलियस ने प्रोडक्ट का नाम अपने सरनेम पर रख दिया। वैसे उनका पूरा नाम जूलियस माइकल जोहानस मैगी था। साल 1897 में सबसे पहले जर्मनी में मैगी नूडल्स पेश किया गया था।

कई खट्टे मिठे अनुभवों के बाद साल 1947 में ‘Maggi’ ने स्विट्जरलैंड की कंपनी Nestle के साथ विलय किया था। जिसके बाद Nestle इंडिया लिमिटेड Maggi को 1984 में भारत लेकर आई थी। उस वक्त किसी ने नहीं सोचा था कि मैगी करोड़ों लोगों की पसंद बन जाएगी। लेकिन ये ममुकिन हुआ। मिनटों में बनने वाला प्रोडक्ट सभी को पसंद आया। भारत में कंपनी ने नूडल्स के साथ बाजार में कदम रखा। हालांकि, यहां दूसरे देशों जैसा चमत्कार देखने को नहीं मिला, लेकिन समय के साथ लोगों की लाइफस्टाइल में चेंज आने लगा। 1999 के बाद 2 मिनट में तैयार होने वाली मैगी हर घर के किचन की जरूरत बनने लगी।

Samachar First

Recent Posts

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कल , सुरक्षा के कड़े इंतजाम

  चंडीगढ़: हरियाणा में कल शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके…

4 hours ago

‘इमरजेंसी’ में होंगे बदलाव, सह-निर्माता ने हाई कोर्ट में जताई सहमती

  मुंबई: कंगना रणौत अभिनीत फिल्म ‘इमरजेंसी’ के सह-निर्माता ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज’ ने शुक्रवार को…

4 hours ago

नड्डा का हमला, सुक्खू की सफाई: ‘टॉयलेट टैक्स’ पर घमासान

  Shimla: हिमाचल प्रदेश  में उठे 'टॉयलेट टैक्स' विवाद ने राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर…

5 hours ago

ठानपुरी के पास बाइक-बस की टक्‍कर, तीन की मौत

Kangra: हिमाचल के कांगड़ा में गुरुवार देर रात हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) की…

10 hours ago

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

11 hours ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

11 hours ago