<p>श्रीदेवी की लाड़ली जाह्नवी की डेब्यू फ़िल्म 'धड़क' 20 जुलाई को सिनेमाघरों में पहुंच गयी है। इस दिन का जाह्नवी को ना जाने कब से इंतज़ार था। इंतज़ार तो श्रीदेवी को भी था, लेकिन बेटी को पर्दे पर देखने की ख्वाहिश लिए हवा-हवाई गर्ल इसी साल फरवरी में दुनिया को अलविदा कह गयीं।</p>
<p>फिल्म मे जाह्नवी के साथ ईशान खट्टर भूमिका निभा रहे हैं, जो शाहिद कपूर के हाफ़ ब्रदर हैं। फिल्म को लेकर अधिक फोकस जाह्नवी पर ही है, क्योंकि वे श्रीदेवी की बेटी हैं। जाह्नवी की फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन 7 से 8 करोड़ के बीच रहा।</p>
<p>'धड़क' की बात करें तो भले ही मराठी ब्लॉकबस्टर 'सैराट' फिल्म का रीमैक हो, लेकिन दोनों फिल्में एक दूसरे से अलग हैं। इस प्रेम कहानी में कॉमेडी का तड़का भी है। फिल्म में ईशान और जाह्नवी की एक्टिंग की जमकर तारीफ की जा रही है। जाह्नवी की आवाज और चेहरा कहीं न कहीं आपको श्रीदेवी की याद जरूर दिला देगा। जाह्नवी के करियर की शुरुआत में उन्हें पूरी फ़िल्म इंडस्ट्री का साथ और समर्थन भी मिल रहा है।</p>
सवाल नगर निगम ने खुद 7000 अवैध निर्माण चिन्हित किया था। क्या सब पर बुलडोजर…
New Delhi: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक…
Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए…
Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए बयान…
Shimla: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश राजीव शकधर ने आज हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश…
मौसम की बेरुखी के चलते विदेशी पायलटों ने नहीं दी दस्तक रोजाना मात्र 40…