कुल्लू: नव वर्ष संध्या में दिल्ली वालों ने मारी बाजी, दिल्ली की नेहा बनी न्यू ईयर क्वीन

<p>पर्यटन निगम द्वारा क्लब हाउस में आयोजित नव वर्ष संध्या में दिल्ली की मिसेज नेहा को न्यू इयर क्वीन 2109 चुना गया है। पर्यटन निगम ने नेहा को ताज पहनाकर सम्मानित किया और नेहा के हाथों केक कटवाया। पर्यटन निगम ने नेहा को परिवार संग अपने होटल में 2 दिन नि:शुल्क ठहरने का भी न्यौता दिया। पर्यटन निगम के क्लब हाउस को दुल्हन की तरह सजाया गया था। सैलानियों का स्वागत कुल्लवी वाद्य यंत्रों की धुन में टोपी और मफलर पहनकर किया। रात साढ़े 11 बजे तक प्रतियोगियता आयोजित की गई। विभिन प्रतियोगियता में दर्जनों सैलानियों ने भाग लेकर माहौल को रंगीन बनाया। यहां सैलानियों के कदम कुल्लवी वाद्य यंत्र में खूब थिरके।</p>

<p>हालांकि नव वर्ष संध्या मनाने क्लब हाउस में देश भर से पर्यटक आए थे लेकिन सभी प्रतियोगिताओं में दिल्ली वालों का ही कब्जा रहा। लेमन डांस में दिल्ली के वीर और शीतल ने बाजी मारी। बैलून डांस प्रतियोगियता में दिल्ली के ही मिसेज एंड मिस्टर हुसैन विजयी रहे। जबकि बेस्ट डांस कपल का खिताब भी दिल्ली के मिस्टर मनोज और अंशु जैन ने जीता।</p>

<p>पर्यटन निगम के डीजीएम अरविंद सेन से सभी विजेताओं को गिफ्ट देकर सम्मनित किया जबकि न्यू इयर क्वीन रही नेहा को ताज पहनाकर सम्मनित किया। नेहा ने कहा कि वह पहली बार ही मनाली आई है। उन्होंने मनाली सहित यहाँ के पर्यटन स्थलों की सुंदरता की सराहना की। नेहा ने कहा कि दिन भर उन्होंने सोलंगनाला में बर्फ में खेल कर बिताया।</p>

Samachar First

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक नारायण सिंह स्वामी के निधन पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक नारायण सिंह स्वामी…

29 mins ago

लाहौल स्पीति के नीलदा पीक के लिए 7 सदस्यीय पर्वतारोहित रवाना

स्पीति के  6303 मीटर की ऊंचाई  चाउ चाउ कांग नीलदा पीक के लिए 7 सदस्यीय…

3 hours ago

4 जून को इंडी गठबंधन काकुनबा होगा धराशायी: बिंदल

4 जून को इंडी गठबंधन काकुनबा होगा धराशायी: बिंदल इंडी गठनबंदन का वैचारिक दिवालियेपन के…

5 hours ago

केलांग में सामान्य पर्यवेक्षक विनीत नंदनवर ने चुनाव प्रबंधों का लिया जायजा

केलांग में सामान्य पर्यवेक्षक विनीत नंदनवर ने चुनाव प्रबंधों का लिया जायजा पारदर्शी, निष्पक्ष और…

6 hours ago

मूमता में मतदाताओं को किया जागरूक

नगरोटा उपमंडल के मूमता पंचायत में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने लोक संगीत…

7 hours ago

डेंगू दिवस पर सराह की झुग्गी झोपड़ी बस्ती में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

राष्ट्रीय डेंगू दिवस मुख्यचिकित्सा अधिकारी कांगड़ा स्थित धर्मशाला के सौजन्य और टोंगलेंन चेरिटेबल ट्रस्ट के…

7 hours ago