<p>जिला मंडी के पधर में पुलिस ने सोमवार सुबह अवैध बिरोजा के टीन से भरे ट्रक को पकड़ने में सफलता हासिल की है। ट्रक में अवैध रूप से बिरोजा के 540 टिन ले जाए जा रहा थे। पुलिस ने बिरोज समेत ट्रक को जब्‍त कर लिया है।</p>
<p>जानकारी के मुताबिक पुलिस ने सोमवार सुबह ही द्रंग पुलिस थाना के सामने जोगिंद्रनगर पठानकोट नेशनल हाइवे पर नाका लगा रखा था। इसी दौरान एक ट्रक को जांच के लिए रोका गया। जांच करने पर ट्रक से बिरोजा के 540 टीन बरामद किए गए। जांच में ट्रक चालक बिरोजे से संबंधी कोई आवश्‍यक दस्‍तावेज पेश नहीं कर पाया।</p>
<p>वन निगम कुन्नू बीट के वन रक्षक बेली राम ने अवैध बिरोजा के टीनों की पुष्टि की है। वन निगम ने पकड़े गए अवैध बिरोजा की कीमत करीब छह लाख रुपये आंकी है। डीएसपी पधर मदनकांत शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। </p>
भरमौर (चंबा): चंबा जिले के भरमौर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर…
शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतवासी नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार…
कांगड़ा-चंबा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा की हिमाचल प्रदेश में मित्रों की…
लोकसभा चुनाव को लेकर हिमाचल में किसानो के विभिन्न संगठनों ने संयुक्त किसान मंच के…
हिमाचल प्रदेश में पिछले 16 महीने के कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उद्योगों का प्रदेश…
हिमाचल निर्माता व प्रथम मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार की 44वी पुण्यतिथि पर प्रदेश भर…