PM मोदी पर बना रैप सॉन्ग, मोदी के कार्यों का किया जा रहा है गुणगान

देश का सियासी पारा पूरी तरह से चुनावी मूड में दिखने लगा है। सभी पार्टियां अपने लिए कई तरह से वोट अपील करती दिख रही हैं इसी क्रम में कांग्रेस, बीजेपी समेत तमाम क्षेत्रिय दल अपनी पार्टी के लिए सोशल मीडिया पर वोट की अपील करते दिख रहे हैं। कुछ कार्यकर्ता अपने नेता के लिए रैप बनवाकर सोशल मीडिया में पोस्ट कर रहे हैं तो कुछ कलाकार खुद अपने चहेते नेता के लिए प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं।

अभी हाल ही में 'बंदा अपना सही है' टाइटल से एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मोदी के कार्यों का गुणगान किया जा रहा है। वीडियो के जरिए बताया जा रहा है कि पीएम मोदी ने अपना घर परिवार छोड़कर देश के विकास के लिए जी जान से जुटे हुए हैं।

इस वीडियो में कहा जा रहा है, ''1.25 करोड़ लोगों को पीएम ने अपना परिवार माना है। देश के लिए काफी कुछ सोचता है। दिन भर में 18 घंटे काम करता है। कोई छुट्टी भी नहीं लेता है। देश के हर तबके लोगों से मिलता है। अमीरी और गरीब की खाई को यह बंदा भर रहा है।''

वीडियो में कहा जा रहा है, ''चाय वाले ने ये कैसी चाय है पिलाई है जाग उठा यह देश कर दी जर्म्स की धुलाई। न खाता, न खाने देता। न थकता, न थमता, न रुकता, सही है। फोजियों की फिक्र करता बंदा अपना सही है। जो भी तुम कह लो बंदा अपना सही है।''

इसके अलावा कई ऐसी कई लाइनें हैं जो कि न सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुणगान तो करता है साथ ही दोबारा केंद्र की सत्ता में लाने के लिए वोट देने की अपील भी करता है। इस वीडियो को बीजेपी ने अपने फेसबुक हैंडल से शेयर किया है।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

6 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

6 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

7 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

8 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

9 hours ago