ट्रेंड्स

एयर इंडिया यात्रियों का अलग अंदाज में स्वागत, रतन टाटा का स्पेशल संदेश

विमानन कंपनी एयर इंडिया के टाटा ग्रुप का हिस्सा बनने की प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर 27 जनवरी 2022 को पूरी हो गई। अब एयर इंडिया पूरी तरह से टाटा समूह की है। टाटा सन्स के चेयरमैन एमिरेट्स और टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन रतन टाटा की ओर से अब एयर इंडिया यांत्रियों के लिए एक वेलकम मैसेज जारी हुआ है।

यह वेलकम मैसेज 18 सेकेंड की एक ऑडियो क्लिप है, जिसमें रतन टाटा की आवाज है। मैसेज में रतन टाटा ने एयर इंडिया के यात्रियों का स्वागत किया है। यह वीडियो एयर इंडिया ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किया है।

अपने मैसेज में रतन टाटा ने यह भी कहा है कि एयर इंडिया को यात्रियों की सुविधा और सेवा के मामले में पसंदीदा एयरलाइन बनाने के लिए टाटा समूह, एयर इंडिया के कर्मचारियों के साथ मिलकर काम करने को लेकर उत्साहित है। बता दें कि टाटा ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी टाटा सन्स की इकाई अब एयर इंडिया का संचालन कर रही है।

टेकओवर प्रक्रिया पूरी होने के ऐलान के बाद टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने एयर इंडिया के कर्मचारियों को एक लेटर लिखा। इसमें उन्होंने कहा कि पूरे देश की नजर टाटा समूह और एयर इंडिया पर है। लोग यह देखना चाह रहे हैं कि हम दोनों मिलकर क्या हासिल करने वाले हैं। टाटा समूह, एयर इंडिया को विश्वस्तरीय एयरलाइन बनाने को प्रतिबद्ध है। चंद्रशेखरन ने भरोसा जताया है कि एयर इंडिया का स्वर्णिम युग आने वाला है। आगे कहा, ‘‘आज नए अध्याय की शुरुआत है। मैं एयर इंडिया के सभी कर्मचारियों का हमारे समूह में पूरी गर्मजोशी के साथ स्वागत करता हूं और साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हूं।’’

Samachar First

Recent Posts

अगले पांच साल देश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे : जयराम ठाकुर

शिमला/कोटखाई : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आने वाले पांच साल भारत के…

22 mins ago

करसोग में भाजपा को बड़ा झटका, टिकट के दावेदार रहे युवराज कांग्रेस में शामिल

करसोग (मंडी): भाजपा को करसोग विधानसभा क्षेत्र में बड़ा झटका लगा है। बीते विधानसभा चुनाव…

24 mins ago

जिस फ़िल्म का डायरेक्टर फ्लॉप, हीरोइन कितनी भी सुपरस्टार हो उस फ़िल्म का फ्लॉप होना तय : मुख्यमंत्री

करसोग (मंडी): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू ने वीरवार को मंडी जिला के करसोग में लोकसभा…

26 mins ago

आईपीएल मैच के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए प्लान तैयार: सीएमओ

धर्मशाला, 02 मई: धर्मशाला में पांच तथा नौ मई को प्रस्तावित आईपीएल टी-टवेंटी मैच के…

28 mins ago

फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना के कार्यों का किया निरीक्षण

धर्मशाला 02 मई: जाइका- मिशन, हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना (चरण-द्वितीय) की प्रगति की…

29 mins ago

केलांग में किया ईवीएम वीवीपेट मशीनों का प्रथम  रेंडमाइजेशन

केलांग 2 मई: ज़िला लाहौल स्पीति में लोकसभा व विधानसभा उपचुनाव को लेकर  (21)-लाहौल स्पीति विधानसभा…

31 mins ago