सलमान को जमानत के लिए करना होगा इंतजार, जेल में गुजरेगा आज का भी दिन

काला हिरण शिकार मामले में बॉलिवुड के दंबग सलमान खान को आज रात भी जोधपुर की सेंट्रल जेल में गुजारनी होगी। 5 साल की सजा पाए सलमान को उनके वकील जोधपुर सेशन्स कोर्ट से जमानत दिलाने में नाकाम रहे। करीब डेढ़ घंटे तक चली बहस के बाद कोर्ट ने उनकी जमानत पर फैसला शनिवार सुबह तक के लिए सुरक्षित रख लिया। सेशन कोर्ट के जज ने सजा के स्थगन पर फैसला सुनाने से पहले निचली अदालत से जजमेंट का रिकॉर्ड मांगा है।

इस मामले में अब शनिवार को साढ़े 10 बजे सुनवाई होगी। हालांकि सेशन कोर्ट का फैसला आने में और देर हो सकती है, क्योंकि आज सिर्फ सलमान के वकील ने अपनी दलीलें रखीं। अब शनिवार को सेशन कोर्ट के जज सरकारी वकील की दलील सुनेंगे और उसके बाद ही कोई फैसला आएगा।

सलमान खान को फिलहाल जरूरी कपड़े और दवाइयां जेल में उनके घर की तरफ से पहुंचाई गई हैं। इसके अलावा उनसे मिलने के लिए प्रीति जिंटा जोधपुर सेंट्रल जेल पहुंचीं। मिलने वालों की हालांकि फेहरिस्त काफी लंबी है। लेकिन, गिने-चुने लोग ही सलमान खान से मिल पाए हैं।

इस बीच जोधपुर सेंट्रल जेल की व्यवस्था आस-पास लोगों की बढ़ रही भींड़ की वजह से चाक-चौबंद कर दी गई है।

भारी कटी सलमान की जेल में पहली रात

काला हिरण शिकार केस में सुनाई गई 5 साल की सजा की पहली रात सलमान जेल में काट चुके हैं। लेकिन, जेल में उन्हें काफी बेचैन देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि कल रात सलमान खान ने जेल का खाना खाने से इनकार कर दिया। रात में उन्हें खाने में पत्तागोभी की सब्जी, रोटी और चने की दाल दी गई थी। लेकिन, उन्होंने खाने से मना कर दिया।

हालांकि, सुबह साढ़े 7 बजे उन्होंने जेल कैंटीन से नाश्ते में दूध और ब्रेड ऑर्डर किए। सलमान खान ने जेल के कपड़े पहनने से भी मना कर दिया है। उन्होंने रात भर वही कपड़े पहने रखे, जो उन्होंने सजा सुनाए जाने के दिन पहन रखी थी।

Samachar First

Recent Posts

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

8 hours ago

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

13 hours ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

13 hours ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

14 hours ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

14 hours ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

14 hours ago