हिमाचल में है विश्व का सबसे ऊंचा गांव, खूबसूरती की कायल है दुनिया

खूबसूरत वादियों के लिए हिमाचल के कण-कण में खूबसूरती है। यहां की खूबसूरती के लिए यह पूरी दुनिया में मशहूर है। यहां की अधिकांश आवादी गांवों में रहती है और ये गांव इतने सुंदर हैं कि लोग शहरों को भूल जाएं। ऐसे ही खूबसूरत गांवों में से एक गांव है हिमाचल का किब्बर गांव। यह गांव न सिर्फ खूबसूरत है बल्कि इस गांव को दुनिया के सबसे ऊंचे गांव का दर्जा मिला हुआ है। किब्बर समुद्र तल से 4850 मीटर की ऊंचाई पर स्पीति घाटी में बसा हुआ है। प्रदेश की राजधानी शिमला से तकरीबन 430 किलोमीटर दूर स्थित किब्बर गांव में कई बौद्ध मठ हैं।

बारिश कम, बर्फबारी ज्यादा

किब्बर में बारिश बहुत ही कम होती है, कई बार महीनों तक कोई बारिश नहीं होती। लेकिन, यहां बर्फबारी बहुत ज्यादा होती है और यहां के बाशिंदे सिर्फ बर्फ देखते हैं। यहां बर्फ इतनी गिरती है कि कई-कई फीट मोटी तहें जम जाती हैं। बर्फबारी होने पर किब्बर दुनिया से कट सा जाता है।

पर्यटकों की है पसंदीदा जगह

यहां जाने का रास्ता बेहद खूबसूरत है। सड़क को ढके हुए पहाड़ों के बीच से गुजरना इतना मजेदार होता है कि आप भुलाए भी इस सफर को भूल न पाएं। जो एक बार यहां की मनमोहक वादियों के दीदार कर ले वह बार-बार यहां आना चाहता है। इसकी खूबसूरती की वजह से ये गांव पर्यटकों का पसंदीदा पर्यटन स्थल बनता जा रहा है।

12 किलोमीटर का कठिन और रोमांच से भरा रास्ता

किब्बर में बनी मॉनेस्ट्री सबसे ऊंचाई पर बनी है। किब्बर पहुंचने के लिए कुंजम दर्रे से होकर स्पीति घाटी पहुंचना होता है। इसके बाद का 12 किलोमीटर का रास्ता बेहद कठिन है। लोसर गांव में पहुंचते ही ताजगी का अहसास होता है। स्पीति नदी के दाईं ओर स्थित लोसर, स्पीति घाटी का पहला गांव है। स्पीति उपमंडल के मुख्यालय काजा से किब्बर महज 20 किलोमीटर दूर है। यहां रास्ते में जगह-जगह आपको बर्फ जमी मिलेगी।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

6 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

6 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

7 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

9 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

9 hours ago