Categories: Uncategorized

हिमाचल में झमाझम बारिश: बधाल में दस घरों को नुकसान,सेब बागीचे तबाह

समाचार फर्स्‍ट नेटवर्क

रविवार दोपहर बाद हिमाचल के कई हिस्‍सों में झमाझम बारिश हुई। शिमला,चंबा, सोलन में कई स्‍थानों पर जमकर मेघ बरसे। वहीं, रामपुर उपमंडल की बधाल पंचायत के नजदीक शिकारी नाला में शनिवार देर रात करीब 11 बजे अचानक पहाड़ी से भारी भूस्खलन होने से 10 अस्थायी घरों (दोगरी) समेत सेब के बगीचे तबाह हो गए।
मलबा और पत्थर गिरने की आवाज सुनकर लोग रात को घर छोड़कर सुरक्षित स्थान की ओर भाग गए। शिकारी नाला में भूस्खलन की चपेट में आने से आसपास के घरों को भी खतरा पैदा हो गया है। लोगों का कहना है कि जिस तरह से रात को भूस्खलन के दौरान आवाजें आ रही थी, उसे लगा कि बादल फटा हो। उधर, प्रशासन ने बादल फटने की घटना से इन्कार किया है।
बधाल पंचायत के उपप्रधान संजय जिस्टू ने मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया। उपप्रधान ने बताया कि शिकारी नाला में भूस्खलन होने से 10 अस्थायी घरों समेत कई लोगों के सेब बगीचों का नुकसान हुआ है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से नुकसान का आकलन करके प्रभावितों को मुआवजा देने की मांग की है। साथ ही कहा कि नाले के आसपास के जिन मकानों को खतरा पैदा हो गया है, उन्हें बचाने के लिए भी ठोस कदम उठाया जाए। उधर, नायब तहसीलदार प्रेम नेगी ने बताया कि देर रात को बधाल के शिकारी नाला में अचानक ऊपरी पहाड़ी से भूस्खलन और चट्टानें गिरने से सेब बगीचों को नुकसान हुआ। भूस्खलन के चलते जो मकान खतरे की जद हैं, उनमें रहने वाले लोगों को दूर रहने के निर्देश दिए गए हैं। पटवारी और अन्य कर्मचारी नुकसान का आकलन कर रहे हैं।

 

  • कुल्लू जिले की सैंज-न्यूली-शैंशर सड़क भूस्खलन के कारण वाहनों की आवाजाही के लिए 14 घंटे बंद रही। न्यूली पावर हाउस के समीप बीते शनिवार की रात को भूस्खलन हुआ। इससे सड़क पर आवाजाही अवरुद्ध हो गई। सड़क के बंद होने से दोनों तरफ वाहन फंस गए। सेब और सब्जियों से भरे वाहन भी सब्जी मंडी नहीं पहुंच पाए।

 

  • कालका-शिमला नेशनल फोरलेन पर जगह-जगह पहाड़ी से पत्थर गिरने से एक लेन को यातायात के लिए बंद करना पड़ा। कसौली-धर्मपुर मार्ग भी तीन घंटे रहा बंद रहा। रविवार को शिमला, सोलन समेत कुछ अन्य जिलों में रविवार दोपहर बाद से बारिश का सिलसिला जारी है।
Akhilesh Mahajan

Recent Posts

अमेरिका की ध्रुवी पटेल के सिर सजा Miss India Worldwide का ताज

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…

4 hours ago

27 या 28 सितंबर को इंदिरा एकादशी कब है? जानें

  Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…

4 hours ago

दोपहर 12 बजे हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक: क्या होंगे प्रमुख निर्णय?

  Shimla:  राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…

4 hours ago

आज का ज्योतिषीय प्रभाव

आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

4 hours ago

लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद, जून 2025 तक बहाल होगा रूट

  अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…

18 hours ago

चिकन की दुकानों में स्वच्छता के नियम दरकिनार

  Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…

19 hours ago