Uncategorized

रोहड़ू के टोडसा गांव में मकान जलकर ख़ाक, दो परिवार बेघर

शिमला के रोहड़ू उपमंडल में मंगलवार शाम को आग लगने से छह कमरों का एक मकान जलकर राख हो गया।ये हादसा जांगला उपतहसील के टोडसा गांव में हुआ जिसमें करीब पांच लाख की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई।हादसे में दो परिवारों के सर  के ऊपर छत छिन गई।

आग की लपेट देखते ही स्थानीय लोगों नें आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन वे इसमें विफल रहे।थोड़ी ही देर में भयानक लपटों ने मकान को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया।

स्थानीय प्रशासन ने पीड़ित परिवारों मे दिनेश कुमार पुत्र चेतराम व चेतराम पुत्र कमरू राम निवासी को दस दस हजार की फौरी राहत दी है।अब ये दोनों परिवार एक गौशाला जैसी शेड मे रहने को मजबूर हैं।

एसडीएम रोहड़ू सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि घटना का पता चलते ही प्रशासन की एक टीम ने तुरंत मौके पर जाकर पीड़ित परिवारों से मिलकर उन्हें फौरी राहत के तौर पर दस दस हजार रुपए की सहायता दी है।

Samachar First

Recent Posts

पंडित संतराम की विरासत को सुधीर ने कलंकित किया : कांग्रेस

धर्मशाला से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजयइंद्र कर्ण और पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने कहा…

2 hours ago

कांग्रेस 3 सीटों पर अपने प्रत्याशियों को एनाउंस करने के लिए दुविधा में

हिमाचल में 6 सीटों पर उपचुनाव के लिए बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर…

3 hours ago

गुस्साई अध्यापिका ने छुरी दिखाकर धमकाया, शिकायत दर्ज

जिले के नाचन विधानसभा व सुंदरनगर उपमंडल में आने वाली पलौहटा सरकारी पाठशाला में बच्चों…

3 hours ago

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रदेश भर में बारिश और ओलावृष्टि

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रदेश भर में बारिश और ओलावृष्टि,ऑरेंज अलर्ट किया गया…

4 hours ago

शिमला तहबजारी यूनियन ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा

शिमला तहबजारी यूनियन ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। यूनियन ने…

4 hours ago

भारतीय परंपरा वाली वेशभूषा में नजर आएंगे CU का स्टाफ

हिमाचल सेंट्रल सूनिवर्सिटी के छह मई को होने वाले सातवें दीक्षांत समारोह में सभी स्टाफ…

6 hours ago