Uncategorized

हिमाचल में 16 हजार फीट की ऊंचाई पर लहराया तिरंगा, ITBP ने गणतंत्र दिवस मनाया

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों ने हिमाचल प्रदेश में 16,000 फीट की ऊंचाई पर गणतंत्र दिवस मनाया. वहीं, ITBP के हिमवीरों ने लद्दाख सीमा पर -35 डिग्री सेल्सियस तापमान में 15000 फीट की ऊंचाई पर गणतंत्र दिवस मनाते हुए मार्च पास किया. साथ ही ITBP ने अपने सैनिकों द्वारा भारत माता की जय के नारे लगाए. इस दौरान सैनिकों ने आईटीबीपी के झंडों को तिरंगा झंडों को एक साथ लहराया, वहीं, दूसरी ओर जवानों ने उत्तराखंड में -30 डिग्री सेल्सियस तापमान में 14,000 फीट की ऊंचाई पर भारत का 73वां गणतंत्र दिवस मनाया.

हिमाचल प्रदेश में 16 हजार फीट की ऊंचाई पर मौजूद भारतीय जवानों ने जोरदार अंदाज में गणतंत्र दिवस मनाया. इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस के जवानों 16 हजार फीट की ऊंचाई पर बेहद ठंड मौसम में भी तिरंगा लहराकर जश्न मनाया.

वहीं, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों ने लद्दाख में गणतंत्र दिवस मनाते हुए कई तस्वीरें और वीडियो भी शेयर किया है. इसके साथ ही उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में कुमाओं क्षेत्र में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों ने 12,000 फीट की ऊंचाई पर भारत का 73वां गणतंत्र दिवस मनाया. इसके साथ ही भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों ने उत्तराखंड में -30 डिग्री सेल्सियस तापमान में 14,000 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा फहराया. इन हिमवीरों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे भी लगाए. साथ ही हाथ में झंडा लिए उन्होंने जमे हुए पानी पर मार्च भी निकाला.

रिपब्लिक डे के मौके पर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस ने हाड़ कंपा देने वाले तापमान में तिरंगा फहराया। साथ ही भारत माता के जय के नारे भी लगाए. इस खास मौके पर आईटीबीपी ने लद्दाख में माइनस 35 डिग्री सेल्सियस तापमान और 15000 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा फहराया. इन हिमवीरों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे भी लगाए. साथ ही हाथ में झंडा लिए उन्होंने मार्च भी निकाला.

Samachar First

Recent Posts

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

2 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

2 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

2 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

2 hours ago

डीसी ने मुल्थान में प्रभावित क्षेत्र का लिया जायजा, प्रबंधन को दिए निर्देश

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने शनिवार को मुल्थान में पन बिजली परियोजना से प्रभावित क्षेत्र का…

2 hours ago

दस साल से रेलवे लाइन का राग ही अलाप रहे अनुराग, मंजूरी तक नहीं दिला पाए : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…

18 hours ago