Categories: Uncategorized

पैरालंपिक खिलाड़ियों ने 19 पदक जीतकर विश्व पटल पर किया देश का नाम रोशन: खन्ना

हिमाचल भाजपा प्रदेश प्रभारी एवं भारतीय पैरालंपिक संघ के चीफ पैट्रन अविनाश राय खन्ना ने दिल्ली में पैरालंपिक के खिलाड़ियों का स्वागत किया। इस मौके पर खन्ना ने कहा कि जिस तरह ओलंपिक खेलों में भारत ने दमदार प्रदर्शन किया था। उससे कहीं ज्यादा भारत के पैरा एथलीटों ने पैरालंपिक खेलों में प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि पैरालंपिक खेलों के इतिहास में भारत ने इन पैरालंपकि खेलों से पहले इतने पदक नहीं जीते थे, जबकि इस बार के खेलों में पैरालंपिक के इतिहास में मिले कुल पदकों से भी ज्यादा पदक जीत लिए हैं।

उन्होंने कहा की भारत को इस बार पैरालंपिक खेलों में 19 पदक मिले जिससे देश का नाम विश्व पटल पर रोशन हुआ। भले ही पैरालंपिक खिलाड़ी किसी न किसी रूप से दिव्यांग थे, लेकिन उनके हौसले के आगे हर चट्टान चकनाचूर हो गई है। उन्होंने कहा कि भारत टोक्यो पैरालंपिक में पांच स्वर्ण, आठ रजत और छह कांस्य पदक के साथ कुल 19 पदकों जीतने में सफल हुआ है। यह पैरालंपिक खेलों में भारत के लिए अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन था। 2016 के रियो पैरालंपिक खेलों में भारत ने चार पदक जीते थे, लेकिन इसके करीब पांच गुने पदक भारतीय खिलाड़ियों ने जीते हैं।

टोक्यो पैरालंपिक खेलों में भारत के दो एथलीट ऐसे रहे हैं, जिन्होंने दो-दो पदक अपने नाम किए हैं। इनमें शूटर अवनि लेखरा है, जिन्होंने निशानेबाजी की अलग-अलग प्रतियोगिताओं में गोल्ड और ब्रांज मेडल जीता है, जबकि पुरुष निशानेबाज सिंघराज अधाना ने भी दो पदक अपने नाम किए हैं, जिनमें एक सिल्वर मेडल और एक ब्रांज मेडल शामिल है। अवनि के अलावा सुमित अंतिल, मनीष नरवाल, प्रमोद भगत और कृष्णा नगर ने गोल्ड मेडल जीता है। पैरा एथलीट निषाद कुमार जो कि हिमाचल से है उन्होंने पुरुषों के हाई जंप के मुकाबले में रजत पदक जीता ।

Samachar First

Recent Posts

आरिफ मोहम्मद खान ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की

Shimla: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अपने तीन दिवसीय हिमाचल दौरे के दौरान आज…

10 hours ago

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार: कांग्रेस

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार : कांग्रेस  चुनाव जीतने…

10 hours ago

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर  शिक्षा में सुधार…

10 hours ago

किन्नौर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट

किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट…

11 hours ago

राष्ट्रपति का 4 से 8 मई तक हिमाचल दौरा, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला दौरे की तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं। 4 मई…

11 hours ago

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया सामान्य वर्ग

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया…

11 hours ago