वर्ल्ड

14 पंजाबियों ने रचा इतिहास, NDP और कंजर्वेटिव्स के बीच कांटे की टक्कर

British Columbia Elections: ब्रिटिश कोलंबिया विधानसभा चुनाव 2024 में 14 पंजाबी उम्मीदवारों ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। यह चुनाव कनाडा में पंजाबी समुदाय की राजनीतिक प्रभावशीलता को दर्शाता है, जहां इंडो-कैनेडियन और खासकर पंजाबी समुदाय का महत्व बढ़ता जा रहा है। कुल 93 सीटों पर हुए इस चुनाव में NDP ने 46 सीटें जीतीं, जबकि कंजर्वेटिव पार्टी ने 45 सीटों पर जीत हासिल की। ग्रीन पार्टी ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की। अंतिम परिणाम डाक मतों की गिनती के बाद सामने आएंगे।

चुनाव प्रक्रिया में भारी बारिश और तेज़ हवाओं के कारण मतदान प्रभावित हुआ, जिसके चलते कई मतदाता अपने पोलिंग स्टेशनों तक नहीं पहुंच पाए। इस समस्या के समाधान के लिए फोन के माध्यम से मतदान की सुविधा दी गई, फिर भी केवल 57.41 प्रतिशत मतदान हुआ।

इन चुनावों में NDP के नेता और मौजूदा प्रधानमंत्री डेविड एबी ने अपनी सीट पर जीत दर्ज की, जबकि कंजर्वेटिव पार्टी के नेता जॉन रस्टैड ने भी अपनी सीट बरकरार रखी। हालांकि, ग्रीन पार्टी के नेता को हार का सामना करना पड़ा।

सरे क्षेत्र की 10 विधानसभा सीटों पर 37 उम्मीदवारों में से 21 पंजाबी थे। पूरे ब्रिटिश कोलंबिया में 37 पंजाबी उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे, जिनमें से 14 ने जीत हासिल की। यह जीत ब्रिटिश कोलंबिया के राजनीतिक परिदृश्य में पंजाबी समुदाय की बढ़ती शक्ति को दर्शाती है।

जीतने वाले उम्मीदवारों की सूची: NDP के विजेता:

  • राज चौहान
  • जेसी सुनार्ड
  • जगरोप बरार
  • रवि काहलों
  • निक्की शर्मा
  • रिया अरोड़ा
  • हरविंदर संधू
  • सुनीता धीर
  • रवि परमार

कंजर्वेटिव पार्टी के विजेता:

  • मंदीप धालीवाल
  • हनवीर रंधावा
  • हरमन भंगू
  • पेर टूर
  • स्टीव कूनर

कई प्रमुख पंजाबी उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा, जिनमें पूर्व मंत्री रचना सिंह, पूर्व विधायक जिन्नी सिम्स, और पूर्व विधायक अमन सिंह शामिल हैं। अन्य हारने वालों में बलतेज सिंह ढिल्लों, तेजजोत बल, सिम संधू, दीपक सूरी जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं।

Akhilesh Mahajan

Recent Posts

Cabinet Meeting: 2,061 वन मित्रों की नियुक्ति को मंजूरी, साक्षात्कार की शर्त समाप्त समेत जानें बड़े फैसले

Himachal cabinet decisions 2024: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में…

36 mins ago

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री के सिर पर शू कवर, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल

Bihar Health Minister Shoe Cover: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को हाल ही में…

56 mins ago

हिमाचल को मिली पहली न्यूरो इलेक्ट्रो फिजियोलॉजी लैब, नाहन मेडिकल कॉलेज में उपचार शुरू

Neuro electrophysiology lab: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला मुख्यालय में स्थित डॉ. यशवंत सिंह परमार…

1 hour ago

दृष्टिहीन संघ का सचिवालय के बाहर चक्का जाम, मांगें पूरी न होने तक प्रदर्शन चेताया

Blind Union protest in Shimla: राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने शिमला के छोटा शिमला स्थित सचिवालय…

2 hours ago

पूर्वी लद्दाख में तनाव कम होगा, भारत और चीन के बीच पेट्रोलिंग सिस्टम पर सहमति

ब्रिक्स समिट से पहले भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को सुलझाने के लिए…

2 hours ago

बड़सर मिनी सचिवालय का निर्माण पूरा, भाजपा-कांग्रेस में श्रेय की होड़

रिपोर्ट:- राजकुमार, हमीरपुर Barsar Mini Secretariat construction: हमीरपुर जिले की बड़सर विधानसभा में मिनी सचिवालय…

5 hours ago