<p>सोशल मीडिया साइट फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग पर भारतीय राष्ट्रीय प्रतीकों के अपमान का मामला राजधानी लखनऊ में दर्ज किया गया है। फेसबुक फाउंडर और उनके कंपनी पार्टनर के खिलाफ लखनऊ में यह परिवाद लखनऊ के वकील ओमकार द्विवेदी ने दर्ज करवाया है।</p>
<p>वकील का आरोप है कि फेसबुक ने गलत तरीके से राष्ट्रीय प्रतीकों और देश के राष्ट्रपति व अन्य मंत्रियों के लेटर पैड को दर्शाया है और मनोरंजन के लिए इसका उपयोग किया है। इस परिवाद पर मुख्य दंडाधिकारी न्यायालय (CJM) आनंद प्रकाश सिंह ने बयान के लिए 12 नवंबर की तारीख तय की है।</p>
<p>वकील ने सबूत के तौर पर स्क्रीनशॉट प्रस्तुत किए हैं। उन्होंने कहा, 'इससे मेरी भावनाओं को चोट पहुंची है और राष्ट्रीय गौरव को अपमानित किया गया है। यही वजह है कि उन्होंने कोर्ट में यह मामला उठाने का मन बनाया।'</p>
Haroli: डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी, स्वर्गीय डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री की जयंती के…
Hamirpur: डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर में डीएवी स्टेट लेवल टूर्नामेंट के तहत लड़के और…
Dehra: राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में स्वच्छता पखवाड़े के तहत एन.एस.एस. स्वयं सेवियों द्वारा महाविद्यालय…
Hamirpur: सर्व कल्याणकारी संस्था द्वारा टौणी देवी के सिविल अस्पताल में निशुल्क मेगा मेडिकल…
Shimla: प्रदेश के व्यवसायिक शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सरकार को…
शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मस्जिद के अवैध निर्माण को लेकर उत्पन्न…