Categories: वर्ल्ड

अंटार्कटिका में टूटकर गिरा दिल्ली से 4 गुना बड़ा आइसबर्ग

<p>अन्टार्कटिका पर रिसर्च कर रहे वैज्ञानिकों ने एक बड़ा खुलासा किया है। वैज्ञानिकों ने वीरवार को&nbsp;कहा कि करीब एक खरब टन का आइसबर्ग&nbsp;कई महीनों के पूर्वानुमान के बाद अंटार्कटिका से टूटकर अलग हो गया है। इसका आकार 5,800 वर्ग किलोमीटर है। खुलासे में वैज्ञानिकों ने बताया कि यह हिमखंड भारत की राजधानी दिल्ली के आकार से 4 गुना बड़ा है। गोवा के आकार से डेढ़ गुना बड़ा और अमेरिका के न्यू यॉर्क शहर से 7 गुना बड़ा है। और अब दक्षिणी ध्रुव के आसपास जहाजों के लिये गंभीर खतरा बन सकता है।</p>

<p>अंटार्कटिका से हमेशा हिमशैल अलग होते रहते हैं लेकिन यह क्योंकि खास तौर पर बड़ा है ऐसे में महासागर में जाने के इसके रास्ते पर निगरानी की जरूरत है क्योंकि यह नौवहन यातायात के लिये मुश्किलें पैदा कर सकता है।</p>

<p>हिमखंड के टूटकर अलग होने की जानकारी नासा के एक्वा मोडिस सैटेलाइट से ज्ञात हुई है। माना जा रहा है कि हिमखंड के टूटने की प्रक्रिया एक साल पहले शुरू हो गई थी। 25 से 31 मई के बीच ही इसमें 17 किमी लंबी दरार आ गई थी। 24 और 27 जून के बीच बर्फ तेजी से अलग होने लगी थी और इसकी दरार रोजाना 10 मीटर बढ़ रही थी।</p>

Samachar First

Recent Posts

बंगलूरू के ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई में आतंकी हमले का अलर्ट

  Karnatka, Agencies: कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू के ताज वेस्ट एंड होटल को बम से…

8 mins ago

IIT Mandi में 12वां दीक्षांत समारोह, शाश्वत गुप्ता को राष्ट्रपति पदक

Mandi : आईआईटी मंडी में शनिवार को 12वें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह…

49 mins ago

कुलगाम में आतंकवादियों से मुठभेड़, चार सुरक्षाकर्मी और एक यातायात अधिकारी घायल

कुलगाम में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में चार सुरक्षाकर्मी व एक यातायात पुलिस अधिकारी घायल…

1 hour ago

नही थम रहा मस्जिद विवाद, देवभूमि संघर्ष समिति की फ‍िर हुंकार, प्रदेश भर में प्रदर्शन

  Shimla:कथित अवैध मस्जिदों और मजारों के निर्माण पर रोक की मांग को लेकर देवभूमि…

1 hour ago

हिमाचल विश्वविद्यालय में हादसा: हॉस्टल की 5वीं मंजिल से गिरकर छात्र की मौत

  Shimla: शुक्रवार देर रात हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एसबीएस हॉस्टल में छात्र के गिरने…

2 hours ago

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 12 एसडीएम समेत 29 एचएस अधिकारियों के तबादले

  Shimla: हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है।  कांग्रेस की सुक्‍खू  सरकार ने 12…

2 hours ago