वर्ल्ड

ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन देंगे इस्तीफा! भारतीय मूल के ऋषि बने पीएम पद की पहली पसंद

ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन पर इस्तीफे का दवाब बढ़ता जा रहा है। कोरोना लॉकडाउन में शराब पार्टी से वे विवादों में आ गए थे। उसके बाद संसद में बे-मन से माफी के बाद से उनके ऊपर इस्तीफे का दबाव बढ़ रहा है। कंजरवेटिव पार्टी के 10 में 6 वोटर्स ने जॉनसन के कामकाज के तरीके को खराब बताया है। जॉनसन की लोकप्रियता घटकर 36% रह गई है। इस बीच भारतीय मूल के वित्त मंत्री ऋषि सुनक PM पद के लिए पहली पसंद बनकर उभरे हैं।

उनकी ही कंजरवेटिव पार्टी के यूगॉव पोल सर्वे में 46% लोगों ने माना कि सुनक जॉनसन से बेहतर PM साबित हो सकते हैं। सुनक प्रधानमंत्री बनते हैं तो मई, 2024 में होने वाले आम चुनाव में कंजरवेटिव पार्टी को ज्यादा सीटें मिल सकती हैं। जॉनसन द्वारा लॉकडाउन पार्टी की बात कबूलने के बाद ब्रिटेन के स्वास्थ्य सचिव जोनाथन टैम ने गुरुवार को इस्तीफा दे दिया।

जॉनसन की लोकप्रियता में कमी जुलाई, 2020 के बाद सबसे अधिक आई है। उस दौरान हुए सर्वे में जॉनसन को अपनी पार्टी के 85% वोटरों का समर्थन प्राप्त था। हालांकि, हालिया सर्वे में एक तिहाई वोटरों का कहना है कि जॉनसन पद छोड़ें। यूगॉव पोल के गुरुवार को आए नतीजों में ब्रिटेन में विपक्षी लेबर पार्टी को कंजरवेटिव से 10% की बढ़त मिली है। कंजरवेटिव को 28%, जबकि लेबर पार्टी को 38% समर्थन मिला है। लेबर पार्टी को 2013 के बाद से सबसे ज्यादा समर्थन का प्रतिशत है।

1980 में ऋषि सुनक का जन्म हैंपशर के साउथैम्टन में हुआ था। वो नॉर्दलर्टन शहर के बाहर कर्बी सिग्स्टन में रहते हैं। उनके माता-पिता पंजाबी मूल के हैं। पिता डॉक्टर और मां फार्मासिस्ट थीं। वे पूर्वी अफ्रीका से 1960 के दशक में इंग्लैंड में आकर बसे। वे IT कंपनी इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति के दामाद हैं। उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति हैं। उनकी दो बेटियां कृष्णा और अनुष्का हैं। भारतीय मूल के उनके परिजन पूर्वी अफ्रीका से ब्रिटेन आए थे।

उनकी पढ़ाई विंचेस्टर कॉलेज में हुई। उन्होंने ऑक्सफोर्ड से दर्शन, राजनीति और अर्थशास्त्र की पढ़ाई की। उन्होंने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से MBA भी किया है। ऋषि ब्रिटिश राजनेता हैं। बैंकर के रूप में करिअर शुरू करने वाले ऋषि 2015 में पहला चुनाव जीते। थेरेसा मे सरकार में संसदीय सचिव रहे ऋषि ब्रेग्जिट समर्थक रहे हैं। वे उत्तरी यॉर्कशायर में रिचमंड के लिए संसद सदस्य रहे हैं।

ब्रिटेन की गृहमंत्री प्रीति पटेल भी बोरिस के इस्तीफे की स्थिति में PM पद की दावेदार हो सकती हैं। दक्षिण पंथी विचारधारा समर्थक पटेल प्रवासियों को शरण देने के खिलाफ रही हैं। वे ब्रिटिश राजनेता के तौर पर 2019 से गृह सचिव के रूप में कार्य कर रही हैं। कंजरवेटिव पार्टी की सदस्य हैं। 2016 से 2017 तक अंतर्राष्ट्रीय विकास राज्य सचिव थीं। पटेल 2010 से विथम के लिए संसद सदस्य हैं। उनके पिता सुशील पटेल और माता अंजना हैं।

Samachar First

Recent Posts

4 जून को इंडी गठबंधन काकुनबा होगा धराशायी: बिंदल

4 जून को इंडी गठबंधन काकुनबा होगा धराशायी: बिंदल इंडी गठनबंदन का वैचारिक दिवालियेपन के…

3 mins ago

केलांग में सामान्य पर्यवेक्षक विनीत नंदनवर ने चुनाव प्रबंधों का लिया जायजा

केलांग में सामान्य पर्यवेक्षक विनीत नंदनवर ने चुनाव प्रबंधों का लिया जायजा पारदर्शी, निष्पक्ष और…

2 hours ago

मूमता में मतदाताओं को किया जागरूक

नगरोटा उपमंडल के मूमता पंचायत में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने लोक संगीत…

2 hours ago

डेंगू दिवस पर सराह की झुग्गी झोपड़ी बस्ती में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

राष्ट्रीय डेंगू दिवस मुख्यचिकित्सा अधिकारी कांगड़ा स्थित धर्मशाला के सौजन्य और टोंगलेंन चेरिटेबल ट्रस्ट के…

2 hours ago

मतदान कर्मी कर्तव्य निष्ठा से करें कार्य

मंडी संसदीय  निर्वाचन क्षेत्र के व्यय पर्यवेक्षक  आईएएस अधिकारी सुरेश नंदवर की अध्यक्षता में तहत…

2 hours ago

चुनाव डयूटी पर तैनात मतदाता सुविधा केंद्रों में करेंगे मतदान: डीसी

धर्मशाला, 16 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा ने कहा कि सभी मतदान दल…

17 hours ago