वर्ल्ड

चीन में कोरोना ने फिर बरपाया कहर, 1.70 करोड़ लोग घरों में कैद!

चीन में कोरोना वायरस एक बार फिर से कहर मचा रहा है। बीते दिन यहां रिकॉर्ड 5,280 नए केस दर्ज हुए। नेशनल हेल्थ कमिशन के मुताबिक, कोविड-19 की शुरुआत से लेकर अब तक एक दिन में मिले नए मामलों की यह सबसे बड़ी संख्या है। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए करीब 10 शहर और काउंटीज में लॉकडाउन लगा दिया गया है। चीन के टेक हब कहे जाने वाले शहर शेनझेन में भी लॉकडाउन है। बीते दिन यहां 75 नए केस मिले हैं। इस तरह करीब 17 मिलियन (1.70 करोड़) लोग घरों में ‘कैद’ कर दिए गए हैं।

पूरे चीन में कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट काफी तेजी से फैल रहा है। एनएचसी के आंकड़ों के अनुसार, इस बार कोरोना की सबसे ज्यादा मार जिलिन प्रांत पर पड़ी है। यहां सोमवार को 3,000 से अधिक डोमेस्टिक ट्रांसमिशन पाए गए। बीते दिन चीन के मुख्य भूभाग के कई शहरों में संक्रमण के 1,337 मामले सामने आए।

चीन के मुख्य भूभाग पर शेनझेन से लेकर किंगदाओ तक के लोग संक्रमित हो रहे हैं। हालांकि यूरोप या अमेरिका या हांगकांग शहर में आने वाले संक्रमण के मामलों से यह संख्या कहीं कम हैं। हांगकांग में रविवार को कोरोना वायरस के 32,000 मामले आए। सरकार ने संकेत दिया है कि वह समय रहते संक्रमण के प्रसार को रोकने की अपनी सख्त रणनीति कायम रखेगी।

शंघाई फुडान विश्वविद्यालय से जुड़े एक अस्पताल में संक्रामक रोग के प्रमुख विशेषज्ञ झांग वेनहोंग ने सोमवार को कहा कि मुख्य भूभाग में संक्रमण के मामले शुरुआती स्तर में हैं और इनमें अत्यधिक वृद्धि देखी जा सकती है। शंघाई में सोमवार को 41 नए मामले आए। संक्रमण के ये ज्यादातर मामले ओमिक्रॉन स्वरूप के बी.ए.2 स्वरूप के हैं जिसे ‘स्टील्थ ओमीक्रोन’ भी कहा जाता है।

Balkrishan Singh

Recent Posts

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

8 hours ago

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 888 आवश्यक दवाओं और 273 चिकित्सा उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी

  Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक…

8 hours ago

शिमला में महिला के साथ बैंक कर्मी ने की धोखाधड़ी, ₹5,238 की किस्त कटने पर हुआ खुलासा

  Shimla: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बैंक कर्मी ने महिला खाता धारक के…

8 hours ago

शिक्षकों के विदेश दौरे के बनाए नियम, 100% रिजल्ट देने वाले होंगे योग्य

  शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के विदेश दौरे को लेकर…

9 hours ago

खेलों से युवाओं को नशे से दूर रखना होगा संभव: कुलदीप सिंह पठानिया

  मलकवाल में दो दिवसीय राष्ट्रीय जूनियर कुराश चैंपियनशिप का समापन नूरपुर: हिमाचल प्रदेश विधानसभा…

9 hours ago

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

12 hours ago