वर्ल्ड

दुनिया के चौथे सबसे अमीर बने गौतम अडानी, बिल गेट्स को पछाड़ा

भारतीय उद्योगपति में गौतम अडानी माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स को पीछे छोड़ते हुए विश्व के चौथे सबसे अमीर शख्स बन गए हैं. फॉर्ब्स के रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट के के अनुसार 60 वर्षीय बिजनेस टाइकून की नेट वर्थ गुरुवार को 115.5 बिलियन डॉलर हो गई, जिस कारण 104.6 डॉलर नेट वर्थ वाले बिल गेट्स लिस्ट में नीचे खिसक गए. बता दें कि 90 बिलियन डॉलर नेट वोर्थ के साथ मुकेश अंबानी उक्त लिस्ट में दसवें स्थान पर हैं.

आपको बता दें कि माइक्रोसाफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ने पिछले हफ्ते अपने गैर-लाभकारी संगठन बिल मेलिंडा गेट्स को अपनी संपत्ति के 20 अरब डॅालर के दान की घोषणा के बाद अरबपतियों की रैंकिंग में ये फेरबदल देखने को मिला है. एक ब्लॅाग में 66 साल के टेक अरबपति बिल गेट्स ने कहा है कि उन्होंने अपनी सारी संपत्ति धीरे-धीरे फाउंडेशन को देने की योजना बनाई है. गौतम अडानी की कुल संपत्ति 115.5 बिलियन डॅालर हैं. 2021 से 2022 के बीच उनकी कुल संपत्ति 50 अरब डॅालर से बढ़कर 90 अरब ड्रालर हो गई थी. वह अडानी समूह के संस्थापक और अध्यक्ष हैं.

फॉर्ब्स की लिस्ट में एलन मस्क 230 बिलियन डॅालर की कुल संपत्ति के साथ सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं. दूसरे स्थान पर लुइस वुइटन के बर्नार्ड अरनॅाल्ट और तीसरे स्थान पर अमेजन के जेफ बेजोस हैं. वहीं भारत की रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी फॉर्ब्स रीयल टाइम अरबपतियों की लिस्ट में 88 अरब डॅालर की संपत्ति के साथ दसवें स्थान पर हैं.

Ashwani Kapoor

Recent Posts

पुराने साथियों की घर वापसी से कांग्रेस संगठन हो रहा मजबूत

शिमला जिला के कुमारसैन वार्ड के जिला परिषद सदस्य उज्वल मेहता आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय…

3 hours ago

“भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही”

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस घोषणा पत्र को लेकर जहां भाजपा बार-बार हिंदुत्व विरोधी और बहुसंख्यक…

3 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज शिमला पहुंचने पर स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज शिमला पहुंचने पर मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव…

4 hours ago

बागवान भोपाल ने तकनीक के इस्तेमाल से किसानी को बनाया मुनाफे का सौदा

वर्तमान में किसनी और बागवानी में भी आधुनिकीकरण का प्रभाव देखने को मिल रहा है.…

4 hours ago

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी -गद्दी नेता कपूर बीते…

6 hours ago

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध: बिंदल

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध, कांग्रेस नेता कर रहे…

7 hours ago